{"_id":"606b620f8ebc3ed3a3409a18","slug":"byjus-acquires-akash-education-in-7300-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग डील : बायजू ने 7300 करोड़ में खरीदा आकाश एजुकेशन","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बिग डील : बायजू ने 7300 करोड़ में खरीदा आकाश एजुकेशन
Tue, 06 Apr 2021 12:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:47 AM IST
सार
- बायजू के संस्थापक एवं सीईओ बायजू रविंद्रन ने कहा, भविष्य में हाइब्रिड तरीके से सीखने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
Akash Educational Services and Byju's
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी र्स्टाटअप बायजू ने एक अरब डॉलर (करीब 7,300 करोड़ रुपये) में आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) का अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन
इस सौदे के बाद ब्लैकस्टोन समूह और आकाश के संस्थापक 13 अरब डॉलर के मूल्यांकन वाले बायजू में शेयरधारक बन जाएंगे। यह बायजू का सबसे बड़ा अधिग्रहण है और शिक्षा-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े सौदों में एक है।
विज्ञापन
एईएसएल के एमडी आकाश चौधरी ने कहा, यह भारत में शिक्षा के क्षेत्र में और खासतौर पर स्टार्टअप क्षेत्र में सबसे बड़ा एकीकरण है। इसके बाद आकाश की वृद्धि को तेज करने के लिए बायजू आगे और निवेश करेगा।
विज्ञापन
वहीं, बायजू के संस्थापक एवं सीईओ बायजू रविंद्रन ने कहा, भविष्य में हाइब्रिड तरीके से सीखने पर जोर रहेगा। यह साझेदारी ऑफलाइन और ऑनलाइन सीखने का सबसे अच्छा तरीका पेश करेगी।
निवेशकों से जुटाए 2 अरब डॉलर
बायजू अब तक मैरी मीकर, यूरी मिलनर, टैनसेंट, सिकोइया कैपिटल, टाइगर ग्लोबल और अन्य निवेशकों से दो अरब डॉलर जुटा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, वह अतिरिक्त 60 से 70 करोड़ डॉलर और जुटाने के लिए बातचीत कर रहा है।
आकाश से पहले उसने पिछले साल कोडिंग ट्रेनिंग कंपनी व्हाइटहैट जूनियर को 30 करोड़ डॉलर में खरीदा था। ट्विटरविस्टा और एजुराइट का 2017 में और ओस्मो का 2019 में अधिग्रहण किया था।