फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   your domestic flight movement will be kept track by government agency natgrid

आपके घरेलू हवाई सफर पर सरकार रखेगी नजर, NATGRID के साथ साझा होगी जानकारी

Wed, 11 Sep 2019 09:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 11 Sep 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
your domestic flight movement will be kept track by government agency natgrid

केंद्र सरकार घरेलू हवाई यात्रियों के सफर पर नजर रखने जा रही है। हवाई कंपनियों को घरेलू यात्रियों का पूरा डाटा नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) के साथ साझा करने का सुझाव दिया गया है। हालांकि अभी इस पर विमानन कंपनियों और नागर विमानन मंत्रालय व डीजीसीए ने किसी तरह का फैसला नहीं लिया है। अभी विमानन कंपनियां विदेश जाने वाले और वहां से आने वाले सभी यात्रियों का डाटा कस्टम और आव्रजन ब्यूरो के साथ साझा करती है। 

विज्ञापन

इन एजेंसियों के साथ शेयर होगा डाटा

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार डीजीसीए, नागर विमानन मंत्रालय और नेटग्रिड के अधिकारियों ने 30 अगस्त को बैठक की थी। इसमें हवाई यात्रियों का डाटा शेयर करने के लिेए कहा गया था। नागर विमानन मंत्रालय और डीजीसीए ने सुझाव दिया है कि एक एजेंसी को साथ डाटा साझा किया जा सकता है। 

विज्ञापन

इनके साथ होगा साझा

नेटग्रिड के पास सारा डाटा जाएगा, वो आगे चलकर आईबी, रॉ, सीबीआई, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, डीआरआई, ईडी, नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय, कस्टम, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड और वित्तीय इंटेलिजेंस यूनिट के साथ साझा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में हुआ था नेटग्रिड का गठन 

2008 में मुंबई हमलों के बाद यूपीए सरकार ने नेटग्रिड का गठन किया था। 2016 में मोदी सरकार ने इसको एक केंद्रीय डाटाबेस तैयार करने का आदेश दिया था। हवाई यात्रियों के डाटा का इस्तेमाल यह पता करने के लिए किया जाएगा, कि एक व्यक्ति कितनी बार अलग-अलग शहरों में यात्रा की है। इससे सरकार के पास लोगों के आने-जाने के बारे में सीधी जानकारी पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed