फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cable and dth bill to shoot up from january 1

1 जनवरी से टीवी देखना होगा महंगा, हर महीने खर्च करने होंगे 800 रुपये

Tue, 18 Dec 2018 12:39 PM IST
शशांक गौर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शशांक गौर Updated Tue, 18 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
cable and dth bill to shoot up from january 1

1 जनवरी से आपका टीवी देखना और महंगा हो जाएगा। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल चैनलों के शुल्क में काफी बढ़ोतरी कर दी है। नए नियमों के मुताबिक अब फ्री-टू एयर (एफटीए) चैनलों को देखने के लिए भी दर्शकों को पैसा खर्च करना पड़ेगा। नए नियम डीटीएच, केबल और ब्रॉडकास्टर्स पर लागू होंगे। 

विज्ञापन


नए नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई 

नए लागू होने वाले नियमों के मुताबिक दर्शक जितने चैनल देखना चाहेंगे, उनको उतना ही पैसा देना होगा। डीटीएच और केबल ऑपरेटर्स को प्रत्येक चैनल के लिए तय एमआरपी की जानकारी अपनी यूजर गाइड में देनी होगी। प्रत्येक डीटीएच कंपनी और केबल ऑपरेटर को यह नियम मानना होगा। नियम नहीं मानने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


दर्शकों पर पड़ेगा बोझ

इसका सबसे ज्यादा बोझ उन गरीब और गांव देहात में रहने वाले दर्शकों पर पड़ेगा, जो केवल फ्री-टू एयर चैनल देखते हैं। अभी दूरदर्शन के डीटीएच पर सभी चैनल देखने के लिए लोगों को पैसा नहीं देना पड़ता है। इसके साथ ही अन्य निजी कंपनियों के डीटीएच पर फ्री-टू एयर चैनल अभी तक आधी कीमत में देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते पेड चैनलों की भी नई कीमत हो जाएगी। जहां गांव-कस्बों व छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए 200-250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं अब यह बढ़कर 440 रुपये हो जाएगा। अगर स्पोर्ट्स व एचडी चैनल्स देखने होंगे तो फिर 600 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दर्शक ए-ला-कार्टे बेसिस पर चैनल देखते हैं तो फिर उनको 800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

यह होगा चैनल देखने का ब्रेक-अप

cable and dth bill to shoot up from january 1
पैकेज नाम-- हिंदी बेसिक पैकेज

बेसिक पैकेज (100 एफटीए चैनल्स)-- 130 रुपये  (कर अतिरिक्त)
पे चैनल्स-- 184 रुपये 
नेटवर्क फीस-- 100 रुपये
कुल फीस-- 440 रुपये (कर सहित)

प्रीमियम पैकेज-- 600 रुपये
एचडी फीस--  175 रुपये

बेसिक चैनलों का बुके

ब्रॉडकास्टर  चैनलों की संख्या  कीमत
स्टार इंडिया      13                  49
जी मीडिया       24                  45 
सोनी टीवी        09                  31
इंडिया कास्ट    20                  25
डिज्नी               07                  10
डिस्कवरी         08                  08
टाइम्स नेटवर्क  04                  07
टर्नर                02                  04.80
एनडीटीवी        04                  03.50
टीवी टुडे          02                   00.75

29 दिसंबर से बंद हो जाएंगे कई सारे पैकेज

cable and dth bill to shoot up from january 1
सभी डीटीएच और केबल कंपनियों के फिलहाल चल रहे पैक 29 दिसंबर से बंद हो जाएंगे। केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच कंपनियों को अब एक समान ही पैक उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने होंगे। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक 29 दिसंबर के बाद से लोगों को तीन प्लान के अंदर चैनल देखने को मिलेंगे। 

यह होंगे प्लान

सूत्रों के मुताबिक ब्रॉडकास्टर और डीटीएच व केबल कंपनियां एक बेसिक पैकेज, एक प्रीमियम पैकेज और एक प्रीमियम एचडी पैकेज लेकर के आएंगी। बेसिक पैकेज की कीमत 150 से 200 रुपये के बीच रहेगी। इसमें सारे फ्री-टू-एयर और कुछ एचडी चैनल्स भी शामिल होंगे।



ग्राहकों को लिए 1 रुपये से लेकर के 10 रुपये तक प्रति चैनल चार्ज देना होगा। बेसिक पैक में ज्यादातर समाचार चैनल्स जैसे कि जी न्यूज, जी बिजनेस, WION, सीएनबीसी आवाज, सीएनएन न्यूज 18, सीएनएन इंटरनेशनल, इंडिया टुडे, रिपब्लिक टीवी, आज तक, एशियानेट न्यूज, सन न्यूज और टाइम्स नाउ शामिल हैं। 

प्रीमियम पैक में शामिल होंगे यह चैनल 

प्रीमियम पैक दो तरह का होगा। इसमें एसडी पैक के लिए 300-350 रुपये और एचडी पैक के लिए 450-550 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि जो चैनल इस लिस्ट में शामिल नहीं होंगे, उनको देखने के लिए ग्राहकों को 19 रुपये प्रत्येक चैनल के हिसाब से अलग से देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed