{"_id":"62b2413a315d045e620097e7","slug":"you-can-invest-in-foreign-stocks-again-through-mutual-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: म्यूचुअल फंड के जरिए फिर से विदेशी शेयरों में कर सकते हैं निवेश, सेबी ने दी मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: म्यूचुअल फंड के जरिए फिर से विदेशी शेयरों में कर सकते हैं निवेश, सेबी ने दी मंजूरी
Wed, 22 Jun 2022 03:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:37 AM IST
सार
सेबी ने म्यूचुअल फंड हाउसों को विदेशी बाजारों में निवेश करने पर रोक लगा दी थी, क्योंकि 55,000 करोड़ रुपये की सीमा पार हो चुकी थी। अब बाजार के गिरने से निवेश की कीमत सीमा से कम हो गई है, जिससे फिर से मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
Mutual Fund SIP
- फोटो : Istock
विस्तार
अब एक बार फिर से आप म्यूचुअल फंड के जरिये विदेशी शेयरों में निवेश कर सकते हैं। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इसके लिए म्यूचुअल फंड हाउसों को मंजूरी दे दी है। हालांकि पूरा उद्योग मिलकर केवल 55,000 करोड़ रुपये ही निवेश कर सकेगा। दरअसल, हाल के समय में पूरी दुनिया के बाजारों में भारी गिरावट आई है। इससे सस्ते भाव पर शेयर मिल रहे हैं। इस साल की शुरुआत में ही सेबी ने म्यूचुअल फंड हाउसों को विदेशी बाजारों में निवेश करने पर रोक लगा दी थी, क्योंकि 55,000 करोड़ रुपये की सीमा पार हो चुकी थी। अब बाजार के गिरने से निवेश की कीमत सीमा से कम हो गई है, जिससे फिर से मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विदेशी ईटीएफ में 7,800 करोड़ रुपये का निवेश
सेबी ने कहा कि विदेशी ईटीएफ में फंड हाउस 7,800 करोड़ यानी एक अरब डॉलर का निवेश कर सकते हैं। इसने एंफी से कहा है कि हर फंड हाउस एक फरवरी, 2022 के दिन के आखिरी में विदेशी निवेश की जो सीमा है, उतना ही निवेश करे। सेबी की इस मंजूरी के बाद म्यूचुअल फंड हाउस अब योजनाओं में निवेश स्वीकार करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
मेट्रो प्रोजेक्ट से निर्माण क्षेत्र को 80,000 करोड़ का कारोबार
घरेलू स्तर पर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से निर्माण क्षेत्र की कंपनियों को अगले पांच साल में 80 हजार करोड़ रुपये का कारोबार मिलेगा। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह जानकारी दी है। इसने कहा कि देश के 15 शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है। यह करीबन 746 किलोमीटर है। जबकि सात और शहरों में 640 किलोमीटर के काम चालू होंगे। यह उस 1,400 किलोमीटर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से अलग है, जो मंजूर हैं या प्रस्तावित चरण में हैं। इनकी कुल लागत 2 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 352 किलोमीटर नए मेट्रो नेटवर्क को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
फ्यूचर समूह 6 करोड़ के भुगतान में डिफॉल्ट
कर्ज से दबा फ्यूचर एंटरप्राइजेज लि. 6.07 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक गया है। यह ब्याज उसे 20 जून को एनसीडी पर देना था। 120 करोड़ रुपये के एनसीडी कंपनी को ब्याज देना था। इससे पहले दिसंबर में भी वह ब्याज देने में चूक गई थी। कंपनी 10.15 फीसदी की दर से ब्याज देती है।