फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   You can get your TCS back on a car purchase, Who will get it and how much?

ताकि सनद रहे: कार खरीदने पर TCS को पा सकते हैं वापस, किसे और कितना मिलेगा? जानिए

Mon, 19 Jan 2026 05:32 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Jan 2026 05:32 AM IST
सार

दस लाख रुपये से महंगी कार खरीदने पर वसूला जाने वाला 1% टीसीएस कोई अतिरिक्त खर्च नहीं, बल्कि आपके नाम से सरकार के पास जमा राशि है। आपकी टैक्स देनदारी के हिसाब से यह रकम पूरी या आंशिक रूप से रिफंड हो सकती है। सही दस्तावेज और आईटीआर भरने से यह पैसा सीधे आपके खाते में वापस आ सकता है। कैसे मिलेगा रिटर्न, रिपोर्ट में जानिए-

विज्ञापन
You can get your TCS back on a car purchase, Who will get it and how much?
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अगर आप 10 लाख रुपये से ज्यादा की कार खरीद रहे हैं, तो कार डीलर आपसे गाड़ी की कीमत के अलावा 1% TCS वसूलता है। यह कोई अतिरिक्त खर्च नहीं है, बल्कि सरकार के पास जमा आपकी अमानत है, जिसे आप वापस मांग सकते हैं। बस आपको सही तरीका और नियम पता होने चाहिए।
विज्ञापन


TCS क्या है...
एक अतिरिक्त रकम, जिसे विक्रेता, बिक्री के समय खरीदार से टैक्स के तौर पर लेता है। यह बिक्री की रकम की एक प्रतिशत के बराबर होती है और इसे सरकारी खाते में जमा किया जाता है। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 का सेक्शन 206C उन सामानों की जानकारी देता है, जिनकी बिक्री पर खरीदारों से टैक्स लेना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोमेंटम इन्वेस्टिंग: ट्रेंड्स को मुनाफे में बदलने की रणनीति, शेयर पहचानने के लिए करें इन फिल्टर का इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

TCS रिफंड: किसे और कितना मिलेगा?

यह पूरी तरह आपकी सालाना टैक्स देनदारी पर निर्भर करेगा-
  • मान लीजिए आपकी सालाना आय टैक्स फ्री सीमा से कम है, तो आप पूरे 1% TCS का 100% रिफंड पा सकते हैं।
  • मान लीजिए आपका कुल इनकम टैक्स 50,000 रुपये बनता है और आपने कार खरीदते समय 15,000 रुपये TCS दिया है, तो अब आपको केवल 35,000 रुपये ही टैक्स देना होगा। यह 1 फीसदी आपके टैक्स बिल से घटा दिया जाएगा।
  • अगर आपका कुल टैक्स 10,000 रुपये है और TCS 15,000 रुपये कटा है, तो 5,000 रुपये आपको वापस मिल जाएंगे।

जरूरी नियम, जो जानने चाहिए
  • यह नियम केवल उन कारों पर लागू होता है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है (इसमें GST शामिल होता है)।
  • अगर आप कार का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग या प्रोसेसिंग के लिए कर रहे हैं (न कि ट्रेडिंग के लिए), तो आप डिक्लेरेशन देकर TCS से छूट पा सकते हैं।
  • अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है या वह आधार से लिंक नहीं है, तो TCS की दर 5% तक बढ़ सकती है।
रिफंड पाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1. कार खरीदते समय डीलर से TCS सर्टिफिकेट, यानी Form 27D जरूर मांगें। यह आपकी रसीद है कि आपने टैक्स चुकाया है।
2. इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करें और Form 26AS चेक करें। सुनिश्चित करें कि डीलर ने आपके पैन पर वह पैसा जमा कर दिया है। आप उतना ही रिफंड मांग सकते हैं, जितना यहां दिखाई दे रहा है।
3. रिफंड पाने का इकलौता तरीका है अपना Income Tax Return फाइल करना। ITR भरते समय TCS सेक्शन में अपनी कार वाले टैक्स का विवरण दें।
4. ITR फाइल करने के बाद, विभाग इसे चेक करता है और 2-3 महीने के भीतर रिफंड का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज देता है।


तारीख पता है?

आईपीओ लिस्टिंग
19 जनवरी: भारत कोकिंग कोल लि. (1,071 करोड़ रुपये)
21 जनवरी: अमागी मीडिया लैब्स लि. (1,788 करोड़ रुपये)

ये भी पढ़ें: नेविल टाटा की नियुक्ति लटकी, रतन टाटा ट्रस्ट की बैठक रद्द

कंपनियों के तिमाही नतीजे/घोषणाएं
19 जनवरी: हिंदुस्तान जिंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस,
पीएनबी, हैवेल्स इंडिया
20 जनवरी: एसआरएफ, आईटीसी होटल, डीसीएम श्रीराम
21 जनवरी: एचपीसीएल, बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कम्युनिकेशन
22 जनवरी: केनरा बैंक, अदाणी टोटल गैस, बंधन बैंक

डिस्क्लेमर: अपना पैसा में छपे विचार, राय और निवेश संबंधी सुझाव अलग-अलग विशेषज्ञों, ब्रोकर फर्मों या रिसर्च संस्थानों के हैं। इनसे अखबार या उसके प्रबंधन की सहमति जरूरी नहीं है। कृपया किसी भी तरह का निवेश फैसला लेने से पहले अपने पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इस जानकारी के आधार पर होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी अखबार या उसके प्रबंधन की नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed