फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   you can get your passport within seven days only

सिर्फ सात दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट, पूरी करनी होगी एक शर्त

Tue, 26 Apr 2016 03:54 PM IST
अरुण चन्द/अमर उजाला, गोरखपुर
अरुण चन्द/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
you can get your passport within seven days only
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट

आपके खिलाफ अगर किसी थाने में कोई आपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है तो आपको सिर्फ सात दिनों में पासपोर्ट मिल जाएगा। विदेश मंत्रालय ने जल्द पासपोर्ट जारी करने के लिए नई सहूलियत दी है। इससे जरूरी पुलिस वेरिफिकेशन में लगने वाले लंबे समय से बचा जा सकेगा।

विज्ञापन


आधार कार्ड, एक आईडी और शपथपत्र देने से आपको पुलिस वेरिफिकेशन से पहले ही पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। पुलिस जांच की प्रक्रिया उसके बाद पूरी की जाएगी। इस जांच में अगर संबंधित द्वारा दी सूचना झूठी निकली तो उसका पासपोर्ट निरस्त करने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह आधार कार्ड और आईडी की भी ऑनलाइन जांच होगी।
विज्ञापन


बता दें कि पहले पासपोर्ट जारी होने में कम से कम एक महीने का वक्त लगता था। पासपोर्ट जल्द जारी होने में सबसे बड़ा रोड़ा समय से एप्वाइंटमेंट नहीं मिलना था। इस व्यवस्था के पटरी पर लाने में जिले के  पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) को करीब साढ़े पांच साल लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने से चलने लगी वेटिंग

you can get your passport within seven days only
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग

2010 में पीएसके की स्थापना के समय एक दिन में करीब तीन सौ आवेदकों के कागजात चेक करने की व्यवस्था थी, मगर भीड़ अधिक होने से दो से तीन महीने की लंबी वेटिंग चलने लगी।

इसे कम करने के लिए विदेश मंत्रालय ने यह संख्या चार सौ से सात सौ और फिर 2015 में 1100 कर दी। संख्या बढ़ाने के बाद किसी तरह वेटिंग समाप्त हुई और मौजूदा समय में आवेदन के दो दिन के भीतर ही कागजात चेक करने के लिए एप्वाइंटमेंट मिलने लगे।

इसके बाद भी पुलिस वेरिफिकेशन में वक्त लगने से एक से डेढ़ महीने बाद ही आवेदकों को पासपोर्ट मिल पा रहा था। ऐसे में विदेश मंत्रालय की इस सहूलियत से उन लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा जिनके पास पासपोर्ट नहीं है और जिन्हें अचानक विदेश यात्रा की जरूरत पड़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed