फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   you can become lakhpati through indian railways after giving new business idea

रेलवे के जरिए आप बन सकते हैं लखपति, शेयर करना होगा बस एक नया बिजनेस आइडिया

Wed, 28 Mar 2018 02:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
you can become lakhpati through indian railways after giving new business idea
Railways
भारतीय रेलवे दस लाख रुपये जीतने का मौका दे रही है। आपको सिर्फ एक आइडिया देना है। रेलवे एक पब्लिक कॉम्पीटिशन लेकर आया है। इस प्रतियोगिता का नाम है 'How to Raise Money For Railways To Provide Better Services(Jan Bhagidari)' यानी किस तरह रेलवे अच्छी सर्विस देने के लिए धन बढ़ाए। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विट करके आम जनता के लिए इस प्रतियोगिता की घोषणा की है। 
विज्ञापन


रेलवे को देना होगा बिजनेस आइडिया
इस प्रतियोगिता के अनुसार लोग अपने आइडिया, डिटेल्स बिजनेस प्लान शेयर कर सकते हैं। इके लिए innovate.mygov.in पर आपको लॉग इन करना होगा। इस कॉम्पीटिशन का मुख्य उद्देश्य रेलवे की आमदनी बढ़ाना और बेहतर सर्विस मुहैया कराना है। इस प्रतियोगिता के पहले विजेता को 10 लाख रुपए का ईनाम, दूसरे विजेता को 5 लाख, तीसरे को 3 लाख रुपये और चौथे विजेता को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

कैसे प्रतियोगिता में लें हिस्सा?

you can become lakhpati through indian railways after giving new business idea
piyush goyal

इसके लिए सबसे पहले आप http://www.innovate.mygov.in पर लॉग इन करें और 'CLICK HERE TO PARTICIPATE' ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म और सब्मिशन फॉर्म भरना होगा।  इसके बाद आपके पास एक कंफर्मेशन मेल आएगा।

आवेदन की आखिरी तारीख 19 मई 2018 शाम 6 बजे है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार जांच लें कि फॉर्म सही से भरा गया है या नहीं। प्रतियोगिता आयोजकों और प्रतिभागियों के बीच पत्राचार मोबाइल नंबर, ईमेल या एसएमएस के माध्यम से होगा, जो पंजीकरण के समय उम्मीदवार द्वारा दिया गया है।

आवेदन के लिए योग्यता
यह प्रतियोगिता भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की जा रही है, इस प्रतियोगिता में कोई व्यक्ति, कंपनी या इंस्टीट्यूशन हिस्सा ले सकती है। कंपनियों या संस्थानों के मामले में, टीम के सदस्यों या शेयरधारकों की संख्या में भारतीय नागरिकों की संख्या अधिक होनी चाहिए।

इसके अलावा भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। आवदेन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 मार्च 2018 तक 18 साल का होना अनिवार्य है। आइडिया आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा में दे सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए शर्त रखी गई है कि आपका आइडिया एक हजार शब्द से ज्यादा नहीं होना चाहिए। भाग लेने वाले को अपना आइडिया पीडीएफ या पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed