फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   yes bank scam accused kapil wadhawan DHFL shifted to nashik jail after pmla special court order

DHFL: आरोपी कपिल वधावन को नासिक जेल शिफ्ट किया गया, कदाचार की रिपोर्ट्स के बाद अदालत ने दी मंजूरी

Sun, 03 Sep 2023 10:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 Sep 2023 10:10 AM IST
सार

कपिल वधावन और सह-आरोपी और भाई धीरज वधावन को कई बार इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने अपने रिश्तेदारों, परिजनों से मुलाकात की और मोबाइल फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
yes bank scam accused kapil wadhawan DHFL shifted to nashik jail after pmla special court order
कपिल वधावन को नासिक जेल भेजा गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशेष अदालत ने यस बैंक घोटाले के आरोपी कपिल वधावन को महाराष्ट्र की नासिक जेल भेजने का आदेश दिया है। अभी तक कपिल वधावन नवी मुंबई की तालोजा जेल में बंद थे, जिन्हें कदाचार की रिपोर्ट्स के बाद नासिक जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


पीएमएलए कोर्ट के जज ने स्थानांतरित करने का दिया आदेश
बता दें कि कपिल वधावन दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रमोटर हैं और उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही हैं। पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के विशेष जज एमजी देशपांडे ने शुक्रवार को वधावन को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। जिसके बाद तुरंत कपिल वधावन को तुरंत नासिक जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल हाल ही में ऐसी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आईं थी, जिनमें बताया गया कि कपिल वधावन और सह-आरोपी और भाई धीरज वधावन को कई बार इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने अपने रिश्तेदारों, परिजनों से मुलाकात की और मोबाइल फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल किया। इसकी खबरें मीडिया में आने के बाद जेल के उच्च अधिकारियों ने दोनों को अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग करते हुए विशेष अदालत में आवेदन दिया। कपिल वधावन ने किसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन जून से अगस्त 2023 के बीच 15 बार कपिल वधावन को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कदाचार की रिपोर्ट्स के बाद लिया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कपिल वधावन को कई बार मेडिकल चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इस दौरान ना तो उनका कोई चेकअप हुआ और ना ही कोई इलाज हुआ। जज ने अपने आदेश में कहा कि यह नियम है कि अदलात को मीडिया रिपोर्ट्स या मीडिया ट्रायल्स से प्रभावित नहीं होना चाहिए लेकिन साथ ही अगर आरोपी की कदाचार से संबंधित असली तस्वीरें सामने आती हैं और उच्च अधिकारियों द्वारा इसे रिपोर्ट किया जाता है तो अदालत इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed