फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Economic Forum expressed confidence of strong economic growth in India

WEF: विश्व आर्थिक मंच ने जारी की सर्वे रिपोर्ट, भारत में मजबूत आर्थिक वृद्धि का जताया भरोसा

Sat, 16 Sep 2023 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 06:35 AM IST
सार

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के शुक्रवार को जारी सर्वे के मुताबिक, 10 में से 6 अर्थशास्त्रियों का मानना है कि विकसित देशों में आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
World Economic Forum expressed confidence of strong economic growth in India
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम - फोटो : BBC

विस्तार

राजनीतिक व वित्तीय अस्थिरता के बीच आने वाले वर्षों में वैश्विक जीडीपी में कमजोरी आने की आशंका है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के शुक्रवार को जारी सर्वे के मुताबिक, 10 में से 6 अर्थशास्त्रियों का मानना है कि विकसित देशों में आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है। वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को पूरा करने की दिशा में प्रगति को कमजोर कर देगा। 74 फीसदी का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव का भी यही असर होगा। 
विज्ञापन


90% को भारत पर भरोसा
90 फीसदी से अधिक अर्थशास्त्री दक्षिण एशिया खासकर भारत में मध्यम या मजबूत वृद्धि को लेकर आश्वस्त हैं। क्षेत्र में मजबूत वृद्धि की उम्मीद करने वालों की हिस्सेदारी पिछले सर्वे में 36 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 52 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


सीमा पार निवेश विकासशील देशों के लिए बड़ी चुनौती
डब्ल्यूईएफ की प्रबंध निदेशक सादिया जाहिदी ने कहा, मुख्य अर्थशास्त्रियों की राय वैश्विक जीडीपी में कमजोरी की ओर इशारा करती है। यह विकासशील देशों के सामने आने वाली तत्काल चुनौतियों...सीमा पार निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है। 41 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले तीन वर्षों में उन्नत और विकासशील देशों के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। 30% ने कहा, दोनों जीडीपी के बीच निजी पूंजी प्रवाह भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की जीडीपी को लेकर संभावनाएं कमजोर
रियल एस्टेट बाजार में महंगाई कम होने और नरम रुख के संकेतों से चीनी अर्थव्यवस्था को लेकर संभावनाएं कमजोर हुई हैं। मई के बाद से स्थिति मजबूत हुई है। 80% अर्थशास्त्रियों को 2023 व 2024 दोनों में मध्यम या मजबूत वृद्धि की उम्मीद है। 77 फीसदी अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस साल विकास दर कमजोर या बहुत कमजोर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed