फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank warns Israel-Hamas war could push oil prices into ‘uncharted territory’

Israel-Hamas War: युद्ध और बढ़ा तो तेल की कीमतें बढ़ेंगी; महंगाई में होगा इजाफा, विश्व बैंक ने दी चेतावनी

Tue, 31 Oct 2023 01:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 31 Oct 2023 01:12 PM IST
सार

Israel-Hamas War: हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे, लगभग 240 को बंधक बना लिया गया था। उसके बाद हमास के खिलाफ युद्ध की इस्राइल की घोषणा ने पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की आशंका को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
World Bank warns Israel-Hamas war could push oil prices into ‘uncharted territory’
इस्राइल हमास युद्ध - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विश्व बैंक ने सोमवार को बताया है कि अगर इस्राइल और हमास के बीच युद्ध तेज होता है, तो तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है, इसके परिणामस्वरूप दुनिया भर में खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। विश्व बैंक के कमोडिटी मार्केट आउटलुक में पाया गया कि यदि संघर्ष नहीं बढ़ता है तो तेल की कीमतों पर प्रभाव सीमित होना चाहिए, लेकिन यदि संघर्ष बढ़ता है तो हालात बिगड़ जाएंगे।

विज्ञापन


हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे, लगभग 240 को बंधक बना लिया गया था। दूसरी ओर इस्राइल के जवाबी कार्रवाई में गाजा में अबतक करीब 9000 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के खिलाफ युद्ध की इस्राइल की घोषणा ने पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की आशंका को बढ़ा दिया है। और तनाव बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। इस्राइल की टैंकों और पैदल सेना को बीते सप्ताहांत में गाजा में धकेल दिया गया क्योंकि प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध के "दूसरे चरण" की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर हमास के अधिकारियों ने लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला सहित अन्य सहयोगियों से अधिक क्षेत्रीय सहायता मांगी है। 

विज्ञापन

विश्व बैंक ने युद्ध के तीन परिदृश्यों के प्रभाव के बारे में बताया

विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में छोटे, मध्यम या बड़े व्यवधान की स्थिति में वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए तीन परिदृश्यों की बात कही है। विश्व बैंक का अनुमान है कि यदि संघर्ष "छोटे व्यवधान" परिदृश्य से नहीं बढ़ता है तो प्रभाव सीमित होना चाहिए- ऐसे में तेल की कीमतें अगले साल औसतन 81 डॉलर प्रति बैरल तक गिरने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन युद्ध के कारण अगर "मध्यम व्यवधान" पैदा होता है जैसा इराक युद्ध के दौरान हुआ था तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रति दिन 3 मिलियन से 5 मिलियन बैरल तक घट जाएगी, जिससे तेल की कीमतें संभवतः 35% तक बढ़ जाएंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, "बड़े व्यवधान" की स्थिति में जैसा 1973 के अरब तेल प्रतिबंध के समय हुआ था वैश्विक तेल आपूर्ति प्रति दिन 6 मिलियन से 8 मिलियन बैरल तक कम हो जाएगी और ऐसी स्थिति में कीमतें कीमतें 56% से 75% या 140 से 157 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती हैं।

दोहरी ऊर्जा संकट का करना पड़ेगा सामना, खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी

विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री इंदरमित गिल ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पहले ही विघटनकारी प्रभाव पड़ा है जो आज भी जारी है। गिल ने कहा, "अगर संघर्ष बढ़ता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को दशकों में पहली बार दोहरी ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ेगा- इसका कारण ना केवल यूक्रेन युद्ध होगा बल्कि पश्चिम एशिया की स्थिति भी इसके लिए जिम्मेदार होगी।

विश्व बैंक के उप मुख्य अर्थशास्त्री अहान कोसे ने कहा कि तेल की ऊंची कीमतों से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी। कोसे ने कहा, "अगर तेल की कीमतें गंभीर स्तर तक पहुंचती हैं तो इससे खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति बढ़ेगी जो रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के परिणामस्वरूप कई विकासशील देशों में पहले से ही बढ़ी हुई है। नए संघर्ष में इजाफा ना केवल क्षेत्र के भीतर बल्कि दुनिया भर में खाद्य असुरक्षा को बढाएगा।

युद्ध शुरू होने के बाद 6% तक बढ़ी है तेल की कीमतें, सोना 8% उछला

कुल मिलाकर, संघर्ष की शुरुआत के बाद से तेल की कीमतें लगभग 6% तक बढ़ गई हैं। सोना जिसकी कीमतें संघर्ष की स्थिति में बढ़ती है विश्व बैंक के अनुसार लगभग 8% तक उछल चुका है। कुछ विश्लेषकों को संदेह है कि अमेरिका बड़े पैमाने पर तेल की कमी का अनुभव कर सकता है क्योंकि अमेरिकी तेल उत्पादन अब तक के उच्चतम स्तर पर है। ब्लूमबर्ग के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने गुरुवार को कहा कि बाइडन प्रशासन हमास के खिलाफ इस्राइल के युद्ध के आर्थिक परिणामों की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहा है।



उन्होंने कहा "अब तक, इस लड़ाई के बहुत अधिक वैश्विक परिणाम सामने नहीं आए हैंलेकिन अगर युद्ध फैलता है निश्चित रूप से चुनौती बढ़ सकती है।" अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक फतिह बिरोल ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और गाजा में इस्राइल और हमास के बीच नवीनतम हिंसा के बीच, "कोई भी मुझे यह विश्वास नहीं दिला सकता है कि तेल और गैस देशों या उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित ऊर्जा विकल्प हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed