फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   women investors Share mutual funds increased AMFI investors turning towards funds

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों का हिस्सा बढ़ा, एम्फी ने कहा- फंड की ओर रुख कर रहे निवेशक

Tue, 12 Mar 2024 08:03 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 08:03 AM IST
सार

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की ओर से जारी एम्फी की रिपोर्ट में कहा गया है, 50 फीसदी महिला निवेशक 25-44 आयु वर्ग में आती हैं। व्यक्तिगत निवेशकों के कुल समूह में यह आंकड़ा 45 फीसदी है।

विज्ञापन
women investors Share mutual funds increased AMFI investors turning towards funds
म्यूचुअल फंड एसआईपी - फोटो : Istock

विस्तार

म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च, 2017 के 15 फीसदी से बढ़कर दिसंबर, 2023 में करीब 21 फीसदी पहुंच गई। उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं की संख्या में वृद्धि की यह रफ्तार शहरी केंद्रों की तुलना में दूर-दराज के क्षेत्र में अधिक तेज थी। इसके साथ ही, इस साल फरवरी में म्यूचुअल फंड में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (एयूएम) 54 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। बचत करने और कमाई बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में निवेशक म्यूचुअल फंड का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


50% निवेशक 25-44 साल की
सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की ओर से जारी एम्फी की रिपोर्ट में कहा गया है, 50 फीसदी महिला निवेशक 25-44 आयु वर्ग में आती हैं। व्यक्तिगत निवेशकों के कुल समूह में यह आंकड़ा 45 फीसदी है।

विज्ञापन


महिला वितरकों की संख्या में भी इजाफा
म्यूचुअल फंड उद्योग में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक 40 फीसदी गोवा में है। पूर्वोत्तर राज्य 30 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, महिला म्यूचुअल फंड वितरकों की संख्या भी बढ़ी है। दिसंबर, 2023 तक इनकी संख्या 42,000 के स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed