फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   within ten days of lockdown GST officers settled 10077 new registrations and 7876 refund applications

बंदी के बीच GST के अधिकारियों ने दिखाया दम, 10,077 नए पंजीकरण और 7,876 रिफंड आवेदन का किया निपटारा

Sun, 05 Apr 2020 03:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 05 Apr 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
within ten days of lockdown GST officers settled 10077 new registrations and 7876 refund applications
जीएसटी

देशभर में लागू लॉकडाउन के पहले दस दिन के दौरान यानी की तीन अप्रैल तक माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) के अधिकारियों ने 10,000 से अधिक नए पंजीकरण और करीब 8,000 रिफंड के आवेदनों का जांच और निपटारा किया है। जीएसटीएन की तरफ से इस दौरान बताया गया है कि इन अधिकारियों ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के जरिए यह काम किया है।

विज्ञापन


जीएसटीएन ने अपने एक बयान में कहा कि उसने कई राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के कर अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान कार्यालय नेटवर्क तक पहुंच उपलब्ध कराई। इस बीच यह भी बताया गया कि अधिकारियों की तरफ से ही इसके लिए आग्रह किया गया था।
विज्ञापन


जीएसटीएन ने अपने बयान में आगे कहा है कि 18 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के 1,748 कर अधिकारियों को 31 मार्च, 2020 तक वीपीएन के जरिए उन कार्यालय तक पहुंच उपलब्ध कराई गई। वहीं, तीन पहाड़ी राज्य पहले से ही वीपीएन के जरिए जीएसटी प्रणाली से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटीएन ने कहा कि बंद के पहले दस दिन यानी कि 25 मार्च से तीन अप्रैल 2020 तक 20,273 पंजीकरण के मामलों की जांच की गई। इनमें, 

  • नए पंजीकरण के 10,077 मामले  
  • मूलभूत संशोधन के 3,377 मामले 
  • आवेदन के जरिए पंजीकरण रद्द कराने के 3,784 मामले 
  • 1966 निरस्तीकरण के मामले
  • पंजीकरण समाप्त करने की कार्रवाई से संबंधित 1,069 मामले शामिल हैं।

जीएसटीएन की तरफ से इस मामले में आगे कहा गया है कि इसके अलावा इस दौरान 7,876 रिफंड के मामलों का निपटान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed