{"_id":"65e19ae36c4894f5b1079554","slug":"withdrawal-of-2000-denomination-banknotes-current-status-rbi-news-and-updates-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 Notes: 2000 रुपये के 97.62% नोट बैंकों में वापस आए, अब केवल 8470 करोड़ रुपये के नोट बाजार में मौजूद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
2000 Notes: 2000 रुपये के 97.62% नोट बैंकों में वापस आए, अब केवल 8470 करोड़ रुपये के नोट बाजार में मौजूद
Fri, 01 Mar 2024 02:37 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:37 PM IST
सार
2000 Notes: 19 मई, 2023 को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंकनोटों का कुल मूल्य, 3.56 लाख करोड़ रुपये था। उसी दिन केंद्रीय बैंक ने 2000 रुपये के बैंक नोटों की वापसी की घोषणा की थी। आरबीआई के अनुसार 29 फरवरी, 2024 को कारोबार बंद होने के बाद बाजार में मौजूद 2000 रुपये के नोटों का मूल्य घटकर 8470 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
2000 notes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि 2000 रुपये के 97.62% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को पिछले साल चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
19 मई, 2023 को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंकनोटों का कुल मूल्य, 3.56 लाख करोड़ रुपये था। उसी दिन केंद्रीय बैंक ने 2000 रुपये के बैंक नोटों की वापसी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
आरबीआई के अनुसार 29 फरवरी, 2024 को कारोबार बंद होने के बाद बाजार में मौजूद 2000 रुपये के नोटों का मूल्य घटकर 8470 करोड़ रुपये हो गया है।
आरबीआई ने बताया कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के बैंकनोटों का 97.62% वापस आ चुका है। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के बैंक नोट कानूनी निविदा बने रहेंगे।
विज्ञापन