फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Withdraw cash from credit card only in emergency case, heavy interest charged

Credit Card: आपात स्थिति में ही क्रेडिट कार्ड से निकालें पैसे, लगता है भारी ब्याज

Mon, 10 Oct 2022 06:01 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Oct 2022 06:01 AM IST
सार

कर्जदाता कंपनियां अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी की भी सुविधा देती हैं। इसके जरिये जरूरत पड़ने पर अपने कार्ड से पैसे भी निकाल सकते हैं। जानकारों का कहना है कि क्रेडिट कार्डधारकों को आपात स्थिति में इससे नकद निकासी करनी चाहिए क्योंकि इस पर आपको भारी-भरकम ब्याज और लेनदेन शुल्क चुकाना पड़ता है। साथ ही क्रेडिट स्कोर भी इससे प्रभावित होता है।

विज्ञापन
Withdraw cash from credit card only in emergency case, heavy interest charged
क्रेडिट कार्ड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी करते समय जमकर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसकी प्रमुख वजह कार्डधारकों को कई तरह की सुविधाएं मिलना है। इन सुविधाओं में ब्याज मुक्त कर्ज चुकाने की अवधि, क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक और अन्य कई प्रकार के छूट शामिल हैं।

विज्ञापन


कर्जदाता कंपनियां अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी की भी सुविधा देती हैं। इसके जरिये जरूरत पड़ने पर अपने कार्ड से पैसे भी निकाल सकते हैं। जानकारों का कहना है कि क्रेडिट कार्डधारकों को आपात स्थिति में इससे नकद निकासी करनी चाहिए क्योंकि इस पर आपको भारी-भरकम ब्याज और लेनदेन शुल्क चुकाना पड़ता है। साथ ही क्रेडिट स्कोर भी इससे प्रभावित होता है।
विज्ञापन


40 फीसदी तक कर सकते हैं निकासी
बैंक या अन्य कर्जदाता अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने की अलग-अलग लिमिट देते हैं, जो कार्ड की अधिकतम लिमिट के आधार पर तय होती है। सामान्य तौर पर बैंक या अन्य कर्जदाता अपने क्रेडिट कार्डधारकों को कार्ड से कुल लिमिट का 20 से 40 फीसदी तक रकम निकालने की छूट देते हैं। अगर आपके क्रेडिट कार्ड की अधिकतम लिमिट दो लाख रुपये है तो आप अपने कार्ड से 40,000 से लेकर 80,000 रुपये निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फीसदी तक भरना पड़ता है अतिरिक्त शुल्क
क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी पर ब्याज के अलावा अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना पड़ता है। यह शुल्क आपकी ओर से निकाली गई राशि का 2.5 फीसदी से तीन फीसदी तक हो सकता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये निकालते हैं तो आपको 5,000 से 6,000 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा, बैंक या कर्जदाता निकाली गई राशि पर हर महीने 3.5 फीसदी की दर से ब्याज भी वसूलते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खरीदारी करते समय अपने कार्ड की पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल न करें। क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो प्रभावित हो सकता है।
  • क्रेडिट कार्ड बिल को बिलिंग तारीख तक जरूर चुका दें। ऐसा नहीं करने पर क्रेडिट स्कोर पर भी बुरा असर पड़ता है।
  • सिर्फ न्यूनतम रकम का भुगतान करने से बचें।


चुकाने के लिए नहीं मिलता समय
क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने पर आपको ब्याज मुक्त कर्ज चुकाने की अवधि का लाभ नहीं मिलता है। यानी आपने जिस दिन कार्ड से पैसे निकाले, उसी दिन से ब्याज लगने लगता है। इसके अलावा, नकदी निकासी को क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल माना जाता है। इससे कार्ड की लिमिट भी कम हो जाती है।

जल्द-से-जल्द कर दें भुगतान
आप जब भी अपने क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालें, जल्द-से-जल्द उसका भुगतान जरूर कर दें। भारी-भरकम ब्याज से बचने के लिए बेहतर रहेगा कि आप बिलिंग तारीख से पहले ही उसे चुका दें। -रत्नेश सिंह, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed