फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Windfall tax on crude oil hiked to ₹10,000 per tonne, export duty on ATF reduced to ₹3.5/litre

Windfall Tax: कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 10000 रुपये प्रति टन हुआ, एटीएफ पर निर्यात शुल्क घटाया गया

Sat, 16 Sep 2023 11:01 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 16 Sep 2023 11:01 AM IST
सार

Windfall Tax: विमान ईंधन या एटीएफ पर शुल्क मौजूदा चार रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा है डीजल के निर्यात पर एसएईडी या शुल्क को मौजूदा 6 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Windfall tax on crude oil hiked to ₹10,000 per tonne, export duty on ATF reduced to ₹3.5/litre
Windfall Tax - फोटो : iStock

विस्तार

सरकार ने कच्चे पेट्रोलियम पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) आज से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति टन कर दिया है। इससे घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (Windfall Tax) 6,700 रुपये प्रति टन तय किया गया था। विमान ईंधन या एटीएफ पर शुल्क मौजूदा चार रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा है डीजल के निर्यात पर एसएईडी या शुल्क को मौजूदा 6 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Image
Image
पहली बार जुलाई 2022 में लगाया गया था विंडफॉल टैक्स
केंद्र सरकार ने पहली बार एक जुलाई, 2022 से स्थानीय रूप से उत्पादित कच्चे तेल की बिक्री पर अप्रत्याशित कर लगाया था क्योंकि तेल की खोज और उत्पादक कंपनियों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद कई साल के उच्च कच्चे तेल की कीमतों के बीच भारी मुनाफा कमाया था। उस दौरान निजी रिफाइनर घरेलू बाजार के बजाय बेहतर अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बीच बड़े पैमाने पर विदेशों में ईंधन की बिक्री कर रहे थे। तेल उत्पादक सऊदी अरब और रूस की ओर से तेल उत्पादन में कटौती को साल के अंत तक बढ़ाए जाने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। शुक्रवार को, तेल की कीमतें लगातार पांचवें सत्र में 10 महीने के नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed