फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale inflation declined to eight year low below zero for the third consecutive month

Inflation: थोक महंगाई घटकर आठ साल के निचले स्तर पर, लगातार तीसरे माह शून्य से नीचे

Sat, 15 Jul 2023 06:24 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2023 06:24 AM IST
सार

मंत्रालय ने कहा, खनिज तेल, खाद्य उत्पादों, मूल धातुओं, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस और कपड़ों की कीमतों में कमी से जून में थोक महंगाई में गिरावट आई है। इस दौरान खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में 1.24 फीसदी गिरावट रही। मई में यह (-)1.59 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
Wholesale inflation declined to eight year low below zero for the third consecutive month
Why RBI Hike Repo Rate During High Inflation - फोटो : Istock

विस्तार

खाने-पीने की वस्तुओं, ईंधन और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में गिरावट से थोक महंगाई जून, 2023 में घटकर शून्य से 4.12 फीसदी नीचे आ गई। यह अक्तूबर, 2015 के बाद थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई का करीब 8 साल का निचला स्तर है। उस समय इसमें 4.76 फीसदी की गिरावट आई थी। वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून लगातार तीसरा महीना है, जब थोक महंगाई शून्य से नीचे आ गई। इससे पहले यह मई, 2023 में (-)3.48 फीसदी और अप्रैल में (-)0.92 फीसदी रही थी। वहीं, जून, 2022 में यह महंगाई 16.23 फीसदी रही थी।

विज्ञापन

खाद्य वस्तुओं की महंगाई में नरमी
मंत्रालय ने कहा, खनिज तेल, खाद्य उत्पादों, मूल धातुओं, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस और कपड़ों की कीमतों में कमी से जून में थोक महंगाई में गिरावट आई है। इस दौरान खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में 1.24 फीसदी गिरावट रही। मई में यह (-)1.59 फीसदी रही थी। ईंधन एवं बिजली की महंगाई दर जून में घटकर (-)12.63 फीसदी रह गई, जबकि मई में यह (-)9.17 फीसदी रही थी। विनिर्मित उत्पादों की थोक महंगाई बढ़कर (-)2.71 फीसदी पहुंच गई, जबकि मई में यह (-)2.97 फीसदी रही थी।

विज्ञापन

ये वस्तुएं महंगी
अनाज, धान, गेहूं, दाल, प्याज, दूध, अंडा, मांस, मछली, तिलहन और तंबाकू आदि।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed