फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale inflation declined to 12.41% in August, data released

WPI Inflation: थोक महंगाई दर अगस्त महीने में घटकर 12.41% हुई, आंकड़े जारी किए गए

Wed, 14 Sep 2022 01:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 01:42 PM IST
सार

WPI Inflation: थोक महंगाई दर अगस्त महीने में घटकर 12.41% हुई, आंकड़े जारी किए गए

विज्ञापन
Wholesale inflation declined to 12.41% in August, data released
थोक महंगाई दर - फोटो : Istock

विस्तार

थोक मूल्य मुद्रास्फीति दर अगस्त में घटकर 12.41 प्रतिशत हो गई है। जुलाई महीने में यह 13.93 प्रतिशत थी। थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा निर्माण क्षेत्र की कीमतों में नरमी के कारण हुआ है। हालांकि इस दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी बनी रही। 

विज्ञापन

लगातार 17वें महीने में थोक महंगाई दर दोहरे अंकों में 
थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में 13.93 फीसदी और पिछले साल अगस्त में 11.64 फीसदी थी। अगस्त लगातार 17 वां महीना है जब थोक मूल्य मुद्रास्फीति (WPI) दोहरे अंकों में है। इस साल मई में थोक मूल्य सूचकांक 15.88 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 12.37% हो गई, जो जुलाई में 10.77% थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा महंगाई दर लगातार आठवें महीने में छह प्रतिशत से ऊपर 
अगस्त महीने के दौरान सब्जियों की कीमतों में 22.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि जुलाई में यह वृद्धि 18.25 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली के मामले में मुद्रास्फीति अगस्त में 33.67% रही, जबकि जुलाई में यह 43.75 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों और तिलहन में यह क्रमशः 7.51 प्रतिशत और (-) 13.48 प्रतिशत रही। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मुख्य रूप से अपनी मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए खुदरा मुद्रास्फीति को आधार के रूप में देखता है। खुदरा मुद्रास्फीति लगातार आठवें महीने रिजर्व बैंक के टॉलरेंस बैंड की ऊपरी सीमा छह प्रतिशत के ऊपर बनी हुई है। अगस्त में महीने में यह 7 प्रतिशत थी।

महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने इस वर्ष तीन बार ब्याज दरों को बढ़ाया
बता दें कि महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने इस वर्ष प्रमुख ब्याज दर को तीन बार बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय बैंक के अनुमानों के अनुसार 2022-23 में खुदरा मुद्रास्फीति औसतन 6.7 प्रतिशत तक रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed