फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   wholesale inflation at 25 month low in july

25 माह के निचले स्तर पर थोक महंगाई दर, इन वस्तुओं की घटी कीमतें

Wed, 14 Aug 2019 12:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 14 Aug 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
wholesale inflation at 25 month low in july

जुलाई माह में थोक महंगाई दर पिछले 25 माह के निचले स्तर पर पहुंच गई। उपभोक्ता वस्तुओं से लेकर के सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमत में कमी देखने को मिली। जुलाई में थोक महंगाई दर 1.08 फीसदी पर आ गई, जो कि जून माह में 2.02 फीसदी थी। 

विज्ञापन

इनकी घटी कीमत

जुलाई में खाने-पीने चीजों की थोक महंगाई दर 5.04 फीसदी से घटकर 4.54 फीसदी रही है। वहीं प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई मई के 6.72 फीसदी से घटकर 5.03 फीसदी पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


महीने दर महीने आधार पर जुलाई में दालों की महंगाई भी घटी है। जुलाई में थोक महंगाई मई के 23.06 फीसदी से घटकर 20.08 फीसदी पर आ गई है। इसी तरह प्याज की महंगाई दर भी जून के 16.63 फीसदी से घटकर 7.63 फीसदी रही है। हालांकि जून में आलू का थोक भाव -24.27 फीसदी के मुकाबले -23.63 फीसदी पर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा महंगाई दर में भी आई कमी

खाद्य सामग्री के महंगा होने के बावजूद खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में इससे पूर्व महीने के मुकाबले मामूली घटकर 3.15 प्रतिशत पर आ गई। सरकार द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर जून में 3.18 प्रतिशत तथा पिछले साल जुलाई में 4.17 प्रतिशत थी।



केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर जुलाई में 2.36 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व महीने में 2.25 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। खुदरा मुद्रास्फीति आरबीआई के संतोषजनक स्तर से नीचे है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को खुदरा महंगाई दर चार प्रतिशत के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया है। रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर नजर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed