फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   when amitabh bachchan become bankrupt, has to mortgage his bungalow

करोड़पति बनाने वाले अमिताभ कभी हो गए थे दिवालिया, गिरवी रखा था बंगला

Wed, 11 Oct 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 11 Oct 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
when amitabh bachchan become bankrupt, has to mortgage his bungalow

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 75वां जन्मदिन है। कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन को होस्ट कर रहे अमिताभ ने जब 2000 में इसे होस्ट करना शुरू किया था, उससे पहले वो खुद ही दिवालिया हो चुके थे। कर्ज के बोझ में दबे अमिताभ की माली हालत इतनी खराब थी कि उन्हें अपना बंगला तक गिरवी रखना पड़ा था। 

विज्ञापन


इस वजह से हो गए थे दिवालिया
साल 1995 में अपनी खुद की कंपनी एबीसीएल यानी अभिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड शुरू की थी। इस कंपनी ने 1996 में मिस वर्ल्ड जैसा मेगा इवेंट कराया था, जिसमें विजय माल्या को जज बनाया गया था। यह पहला मौका था जब मिस वर्ल्ड जैसा इवेंट सनसिटी के बाहर किसी देश में हुआ था। मिस वर्ल्ड इवेंट से पहले एबीसीएल ने 15 फिल्में बनाई जिनकी लागत 3 से 8 करोड़ रुपये के बीच थी। 
विज्ञापन


पढ़ें- अमिताभ के मेकअपमैन ने किए थे कई खुलासे, आप भी जानें सेट पर क्या करते हैं बिग बी
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस वर्ल्ड से शुरू हुआ दिवालिया होने का सफर
मिस वर्ल्ड के बाद से ही कंपनी के दिवालिया होने का सफर शुरू हो गया था।  इस इवेंट से कोई कमाई नहीं हुई, बल्कि बिग बी पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। उनकी कंपनी के खिलाफ कई कानूनी मामले चल रहे थे। यहां तक बैंक ने लोन वसूली के लिए उन्हें ढेरों नोटिस भेजे थे। बिग बी को अपना बंगला ‘प्रतीक्षा’तक गिरवी रखना पड़ा था। एबीसीएल का लक्ष्य था हजार करोड़ की कंपनी बनने का, लेकिन इस बैनर की पहली फिल्म ही बुरी तरह पिट गई और बाद की फिल्में भी कुछ कमाल नही कर पाई।

90 करोड़ का हो गया था लोन

when amitabh bachchan become bankrupt, has to mortgage his bungalow

अमिताभ के ऊपर 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए केनरा बैंक और दूरदर्शन ने बहुत दबाव दे रखा था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी तब उनको अपना बंगला प्रतीक्षा और दो फ्लैट बेचने से मना कर दिया था।

हालांकि बच्चन ने तब कोर्ट के सामने दलील दी थी कि उन्होंने अपने बंगले को सहारा इंडिया फाइनेंस के पास गिरवी रखा हुआ है ताकि वो एबीसीएल के लिए फंड जुटा सकें। इसके बाद केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल एंड फाइनेंशियल रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड ने एबीसीएल को बीमार कंपनी घोषित कर दिया जिस पर 14 मिलियन डॉलर का कर्ज था। 

केबीसी, मोहब्बतें ने बचाई थी लाज
अभिताभ बच्चन ने जनवरी 2013 में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि, "तब कर्ज से मुक्ति पाने में यश चोपड़ा और केबीसी ने काफी मदद की थी। यश चोपड़ा को अपने दिवालिया होने के बारे में बताया था और कहा कि कोई काम फिलहाल उनके पास नहीं है। उसके बाद यश जी ने मुझे अपनी फिल्म मोहब्बतें में एक रोल ऑफर किया और फिल्म के लिए साइन किया था।" 

2000 में स्टार प्लस अपने नए प्रोजेक्ट के लिए अमिताभ बच्चन के पास पहुंचा। तब उन्हें खुद भी यह अंदाजा नहीं था कि यह शो इस कदर पॉपुलर होगा। अमिताभ ने कहा था, "मैं 'केबीसी' के कॉन्ट्रिब्यूशन को नजरअंदाज नहीं कर सकता। यह ऐसे वक्त में मेरे पास आया, जब मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। यह बूस्टर शॉट की तरह था। फिर चाहे पर्सनली हो या प्रोफेशनली, दोनों ही तरीके से ही यह मेरे लिए कैटेलिस्ट बनकर आया। यकीन मानिए, इसने सभी क्रेडिटर्स के पैसे चुकाने में मेरी बहुत मदद की। यह वह ऋण है, जिसे मैं कभी भुला नहीं सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed