{"_id":"62fd7ef80cd06c16be716bf0","slug":"wheat-production-may-decrease-on-record-production-of-grains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crops Production: अनाज का होगा रिकॉर्ड उत्पादन पर घट सकती है गेहूं की पैदावार, दलहन-तिलहन में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Crops Production: अनाज का होगा रिकॉर्ड उत्पादन पर घट सकती है गेहूं की पैदावार, दलहन-तिलहन में होगी बढ़ोतरी
Thu, 18 Aug 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:22 AM IST
सार
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 2020-21 के दौरान देश में अनाज का उत्पादन 31.07 करोड़ टन हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक, गेहूं का उत्पादन 2020-21 में 10.9 करोड़ टन हुआ था। चावल का उत्पादन 2021-22 के दौरान 13.02 करोड़ टन होने का अनुमान जताया गया है। उसके पहले के साल में यह 12.4 करोड़ टन था।
विज्ञापन
गेहूं की पैदावार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में 2021-22 के फसल वर्ष के दौरान रिकॉर्ड 31.5 करोड़ टन अनाज उत्पादन की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान गेहूं की पैदावार करीब तीन फीसदी घटकर 10.6 करोड़ टन रह सकती है। लू की वजह से उत्तरी भारत जैसे पंजाब और हरियाणा में गेहूं की फसलों पर बुरा असर हुआ है। कृषि मंत्रालय ने 2021-22 के लिए अपने चौथे अग्रिम अनुमान में बुधवार को कहा कि चावल, मक्का, दलहन, चना, सरसों, तिलहन और गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन होने की उम्मीद है। 2021-22 का फसल वर्ष जुलाई, 2021 से जून, 2022 के बीच है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 2020-21 के दौरान देश में अनाज का उत्पादन 31.07 करोड़ टन हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक, गेहूं का उत्पादन 2020-21 में 10.9 करोड़ टन हुआ था। चावल का उत्पादन 2021-22 के दौरान 13.02 करोड़ टन होने का अनुमान जताया गया है। उसके पहले के साल में यह 12.4 करोड़ टन था।
विज्ञापन
दलहन-तिलहन में बढ़ोतरी
मंत्रालय ने कहा, दालों का उत्पादन 2.76 करोड़ टन रह सकता है जो एक साल पहले 2.54 करोड़ टन था। गैर खाद्यान में तिलहन का उत्पादन 3.59 करोड़ टन से बढ़कर 3.76 करोड़ टन हो सकता है। सरसो का उत्पादन 1.77 करोड़ टन जबकि गन्ने का उत्पादन 43 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। एक साल पहले गन्ना का उत्पादन 40.05 करोड़ टन था।
विज्ञापन
कपास का उत्पादन घटेगा
मंत्रालय ने कहा, कपास का उत्पादन 3.5 करोड़ गांठ से घटकर 3.1 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। एक गांठ में 170 किलो वजन होता है। जूट की पैदावार 1.31 करोड़ गांठ रहने की उम्मीद है जो एक साल पहले 93 लाख गांठ थी। इसमें एक गांठ में 180 किलो होता है।