फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wheat prices skyrocket across Pakistan Food security ministry rejects reports

पाकिस्तान में अब आटे का संकट, पड़ोसी मुल्क को पड़ सकते हैं रोटी के लाले

Sun, 19 Jan 2020 12:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 19 Jan 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Wheat prices skyrocket across Pakistan Food security ministry rejects reports
इमरान खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के लिए लगातार गिरती हुई अर्थव्यवस्था चिंता का कारण है। पड़ोसी मुल्क की आवाम बढ़ती महंगाई से काफी परेशान है। वहां आटा बेहद महंगा हो गया है। पाकिस्तान के जियो टीवी के अनुसार, देश में एक किलो आटा 62 रुपये में बिक रहा है। फुटकर विक्रेता असोसिएशन के मुताबिक, गेहूं के आटे की किल्लत की वजह से बीते एक सप्ताह में आटे की कीमत पांच रुपये बढ़ी है। कराची में आटे की एक बोरी 500 रुपये में मिल रही है। 

विज्ञापन

अन्य इलाकों में इतना है दाम

वहीं कुछ इलाकों में 10 किलो आटा 700 रुपये का मिल रहा है, जो पहले 450 रुपये का था। गेहूं की किल्लत के बाद से यह 250 रुपये महंगा हुआ है। लाहौर के फ्लोर मिल असोसिएशन पंजाब ने आटा छह रुपये प्रति किलो महंगा कर दिया है, जिसके बाद वहां इसका दाम 70 रुपये प्रति किलो हो गया है। गुजरनवाला में 20 किलो आटा पहले 805 रुपये का मिल रहा था। लेकिन अब इसका दाम 1,050 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

इमरान खान ने दिया था ये आदेश

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ही इमरान खान ने राज्य सरकारों को खाने की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर लगाम कसने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हो सकती है हड़ताल

इतना ही नहीं, बढ़ती महंगाई के चलते खैबर पख्तूनख्वा में ढाबे और रेस्तरां के मालिकों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में रेस्तरां संचालकों की असोसिएशन ने इमरान खान सरकार से पुराने रेट पर आटा मुहैया कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो उन्हें नान और रोटी की कीमतों को बढ़ाने की इजाजत दी जाए। पाकिस्तान के चारों सूबे और इमरान की संघीय सरकार इस मसले का कोई हल निकालने की बजाय एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 


हालांकि, जियो टीवी के अनुसार, शनिवार को नेश्नल फूड सिक्योरिटी और रिसर्च मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान में गेहूं की कील्लत की खबरों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि सरकार के पास 40 लाख टन (चार मिलियन टन) गेहूं अभी भी है। 

पड़ोसी मुल्क के मंत्री ने किया था वादा

पिछले वर्ष सिंध सरकार ने 7,00,000 मेट्रिक टन आटा खरीदना था, जो वह नहीं कर पाई। पड़ोसी मुल्क के मंत्री हरी राम किशोरी लाल ने 13 दिसंबर को यह वादा किया था कि एक हफ्ते में एक किलो आटे का दाम 43 रुपये हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि आटे की कीमत में तीन रुपये की कटौती होगी। कराची की 75 मिलों में एक से 24 दिसंबर तक 22,500 टन आटा आया है, जबकि इस दौरान उन्हें 92,000 टन आटा मिलने की उम्मीद थी। कराची में प्रतिदिन 7,000 से 8,000 टन आटे की खपत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed