फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wheat export ban to continue for now: Goyal

Wheat Export: गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध फिलहाल रहेगा जारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया इसका कारण

Thu, 13 Apr 2023 05:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

Wheat Export: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गेहूं की खरीद शुरू हो गई है और खरीद के पहले सप्ताह के आंकड़े 'बहुत' संतोषजनक हैं। "मैं विश्वास कर करता हूं कि बेमौसम बारिश के बावजूद हमारे पास अच्छी फसल होगी ... हमारा मानना है कि हमें भारतीय बाजार के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी और कीमतों पर नियंत्रण रखना होगा इसके लिए गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहेगा।"

विज्ञापन
Wheat export ban to continue for now: Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत को अपने घरेलू बाजार के लिए खाद्यान्न की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने के लिए यह प्रतिबंध जारी रखना पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद शुरू हो गई है और खरीद के पहले सप्ताह के आंकड़े 'बहुत' संतोषजनक हैं। "मैं विश्वास कर करता हूं कि बेमौसम बारिश के बावजूद हमारे पास अच्छी फसल होगी ... हमारा मानना है कि हमें भारतीय बाजार के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी और एक बार खरीद की अवधि समाप्त होने के बाद,यह महत्वपूर्ण होगा कि देश में मुद्रास्फीति भी नियंत्रित हो।" ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहे।" खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने रोम में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ये बातें कही।
विज्ञापन


पीयूष गोयल भारत और इटली के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए नेताओं व व्यवसायों से मिलने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर रोम पहुंचे हैं। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत मई 2022 में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने हाल ही में कहा था कि इस साल अनुमानित रूप से गेहूं का उच्च उत्पादन भारतीय बाजार में सरकारी खरीद और सामान्य खपत दोनों के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed