{"_id":"5e05d71c8ebc3e87d0130681","slug":"western-railways-earns-more-than-40-crore-rupees-from-its-first-ac-local-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी पहली एसी लोकल ट्रेन से वेस्टर्न रेलवे ने अबतक की 40.03 करोड़ रुपये की कमाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अपनी पहली एसी लोकल ट्रेन से वेस्टर्न रेलवे ने अबतक की 40.03 करोड़ रुपये की कमाई
Fri, 27 Dec 2019 03:34 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 27 Dec 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
दो साल पहले 25 दिसंबर को मुंबई में भारत की पहली वातानुकूलित ईएमयू (लोकल ट्रेन) की शुरुआत हुई थी। दो सालों में लोकल ट्रेन ने अबतक 40.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत की यह पहली एसी लोकल ट्रेन मई 2017 में आई थी और सुरक्षा संबंधी कई ट्रायल के बाद 25 दिसंबर 2017 को इसकी सेवाएं शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 18,000 यात्री करते हैं सफर
वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, एसी लोकल ट्रेन से रोजाना करीब 18,000 यात्री सफर करते हैं। पिछले दो सालों में इस ट्रेन के कुल 8,43,343 टिकट बिके हैं। इसमें से 6,62,565 टिकट एक तरफ यात्रा के लिए बिके। वहीं 1,80,778 टिकटें सीजनल थीं। बता दें कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की तीन-चरण वाली प्रणोदन प्रणाली से सुसज्जित पहली एसी लोकल ट्रेन मई 2017 में पहुंची थी।
विज्ञापन
आठ सेवाएं चर्चगेट और विरार के बीच
मौजूदा समय में वेस्टर्न रेलवे 12 एसी सर्विस मुहैया कराती है। इनमें से आठ सेवाएं चर्चगेट और विरार के बीच चलती हैं। वहीं तीन चर्चगेट से बोरीवली तक। महालक्ष्मी से बोरीवली तक भी वेस्टर्न रेलवे सुविधा मुहैया कराती है।
विज्ञापन