फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   West Asia Crisis Centre high-level Meet Updates Agri Min Shivraj S Chouhan fertilizer supply review hindi news

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया तनाव के बीच खाद की कालाबाजारी पर वार, कृषि मंत्री चौहान ने बनाई खास निगरानी सेल

Wed, 25 Mar 2026 03:19 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 25 Mar 2026 03:19 PM IST
सार

जंग के बीच केंद्र सरकार ने खाद की आपूर्ति मजबूत करने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने खरीफ सीजन की तैयारी पर जोर देते हुए फार्मर आईडी प्रणाली तेज करने को कहा। आइए विस्तार से जानते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
West Asia Crisis Centre high-level Meet Updates Agri Min Shivraj S Chouhan fertilizer supply review hindi news
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को खाद की आपूर्ति मजबूत करने, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने और आगामी खरीफ सीजन के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

फार्मर आईडी के काम में तेजी लाने पर दिया जोर

कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में खाद की समान और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मंत्री ने वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए फार्मर आईडी के काम में तेजी लाने को कहा। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे पर जल्द ही राज्यों के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्रियों के साथ समन्वय बैठक की जाएगी।

विज्ञापन

कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई 

चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वैश्विक संकट का फायदा उठाकर खाद और बीज की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राज्यों को भी इस दिशा में कठोर कदम उठाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारकों की हुई समीक्षा

बैठक में एग्रो-केमिकल्स और बीज सुखाने में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक गैसों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा दूध और अन्य कृषि उत्पादों के लिए पैकेजिंग सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।


कृषि क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखने के लिए 24x7 निगरानी के लिए एक स्पेशल सेल भी बनाया गया है, जो खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता पर साप्ताहिक रिपोर्ट सीधे कृषि मंत्री को देगा।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों से संकट के समय सक्रिय भूमिका निभाने को कहा और भरोसा जताया कि सरकार किसानों तक समय पर जरूरी संसाधन पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 10 वर्षों में कृषि उत्पादन 44% बढ़ा

इससे पहले, चौहान ने लोकसभा में कहा था कि पिछले 10 वर्षों में देश का कृषि उत्पादन करीब 44 प्रतिशत बढ़ा है और कई किसानों की आय दोगुनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर रिकॉर्ड खरीद भी शामिल है।

पीएम ने किसानों को किया आश्वास्त

पिछले दिनों संसद में पीएम मोदी किसानों को आश्वास्त किया था। किसानों को संसद से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, बुवाई में उर्वरक-खाद की कमी नहीं होगी। सरकार हर परिस्थिति में साथ खड़ी है। उन्होंने राज्यसभा में अपने वक्तव्य के दौरान कहा, 'मैं किसानों को आश्वस्त करता हूं कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। बुवाई के मौसम में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल सकें, सरकार ये सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।'



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed