फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Nafed to Provide Free Lentils and Flour, Three New Plants Will be Established in Delhi and Rajashthan

Manufacturing: नैफेड उपलब्ध कराएगा शुद्ध दाल और आटा, दिल्ली और राजस्थान में लगेंगे तीन नए प्लांट

Thu, 29 Oct 2026 03:08 PM IST
द बोनस शरद पाण्डेय, द बोनस, नई दिल्ली
शरद पाण्डेय, द बोनस, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Thu, 29 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

नैफेड अपना दायरा और राजस्व बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कर रहा है विस्तार 
नैफेड का खुदरा कारोबार चालू वित्त वर्ष में बढ़कर करीब 90 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद 

विज्ञापन
Nafed to Provide Free Lentils and Flour, Three New Plants Will be Established in Delhi and Rajashthan
दालों के फायदे - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के किसानों की संस्था और सहकारी संगठन नैफेड अपने राजस्व को बढ़ाने और उपभोक्ताओं को शुद्ध गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए क्षेत्रों में कदम रख रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में नए प्लांट लगाने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। नैफेड की बोर्ड बैठक में इन सभी परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है और दिल्ली में लगने वाले दाल प्लांट के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के नजफगढ़ में लगेगा दाल प्लांट 

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ़ के उजवा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक दाल प्लांट लगाया जा रहा है। इसके निर्माण और प्लांट लगाने की प्रक्रिया में लगभग एक साल का समय लगने की उम्मीद है, जिसके चलते यह अगले साल अक्तूबर तक पूरी तरह चालू हो जाएगा।
विज्ञापन


इस प्लांट के शुरू होने से नैफेड का बाहरी खर्च और लागत बचेगी, साथ ही बाजार की मांग के अनुसार दालों की गुणवत्ता और आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसे सहकारिता की मदद से संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के भिवाड़ी और भरतपुर में दो नए प्लांट को मंजूरी

नैफेड अपने विनिर्माण दायरे को बढ़ाते हुए राजस्थान में दो अलग-अलग जगहों पर प्लांट स्थापित करने जा रहा है। नैफेड भरतपुर में अपना पहला इन-हाउस आटा प्लांट लगाने जा रहा है, जिसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा भिवाड़ी में करीब 7.5 एकड़ जमीन पर शहद प्रोसेसिंग यूनिट, फूड प्रोसेसिंग और अन्य खाद्य इकाइयों को स्थापित किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बिल्कुल 'गांव जैसी' शुद्ध गुणवत्ता वाली दाल, आटा और अन्य खाद्य वस्तुएं मिल सकेंगी और नैफेड की आय में भी जबरदस्त इजाफा होगा।

खुदरा कारोबार में भारी छलांग

कारोबार को गति देने के लिए लखनऊ, जयपुर, इंदौर, गुवाहाटी और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में नए रिटेल स्टोर खोले जा रहे हैं। इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए होम डिलीवरी को तेज करने के लिए मौजूदा स्टोर्स में डार्क स्टोर भी बनाए जा रहे हैं। चालू वित्त वर्ष में नैफेड का खुदरा कारोबार उछलकर करीब 90 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में यह लगभग 32 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed