फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WEF Report Chief economists see global growth coming under strain; India story intact

Report: भारत 2025-26 में दक्षिण एशिया के विकास का मुख्य इंजन बनने के लिए तैयार; WEF की रिपोर्ट में दावा

Wed, 28 May 2025 04:06 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 28 May 2025 04:06 PM IST
विज्ञापन
WEF Report Chief economists see global growth coming under strain; India story intact
विश्व आर्थिक मंच - फोटो : एएनआई

विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने अपनी एक रिपोर्ट में सख्त चेतावनी दी है। विश्व आर्थिक मंच ने रिपोर्ट में कहा है कि आर्थिक राष्ट्रवाद, टैरिफ की अस्थिरता लगातार अनिश्चितता को बढ़ावा दे रही है। इसके कारण वैश्विक आर्थिक सुधार और विकास नकारात्मकता की ओर बढ़ सकता है। हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिण एशिया, आर्थिक विस्तार को लेकर सबसे अधिक आशावादी है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में भारत 2025 और 2026 में विकास का मुख्य इंजन बनने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


दरअसल, विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने 'मुख्य अर्थशास्त्री आउटलुक' शीर्षक वाली अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें दुनिया भर के आर्थिक विशेषज्ञों ने चेताते हुए कहा कि वर्तमान में अमेरिका की आर्थिक नीति वैश्विक रूप से स्थायी प्रभाव डाल रही है, इसके चलते जहां एक ओर मंदी का जोखिम बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर तमाम देशों में रणनीतिक व्यावसायिक निर्णयों में भी देरी हो रही है। इतना ही नहीं मौजूदा आर्थिक घटनाक्रमों के कारण समग्र वैश्विक वृद्धि पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही वैश्विक अर्थव्यवस्था इन दिनों सुस्ती के दौर से गुजर रही है, बावजूद इसके रिपोर्ट में नाजुक और असमान सुधार का संकेत दिया गया है। हालांकि क्षेत्रीय मतभेद और बढ़ती वित्तीय कमजोरियां दीर्घकालिक स्थिरता के लिए खतरा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उभरती अर्थव्यवस्थाओं में खास तौर पर एशिया में अर्थशास्त्री सबसे अधिक संभावनाएं देख रहे हैं। 86% अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि इस साल दक्षिण एशिया में कम से कम मध्यम वृद्धि होगी, जबकि 73% अर्थशास्त्री पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र के बारे में यही विचार रखते हैं। इसके विपरीत, सिर्फ़ 56% लोग संयुक्त राज्य अमेरिका, 59% चीन के लिए, और सिर्फ़ 13% लोग यूरोप में आर्थिक विकास के लिए सकारात्मक गति की संभावना देख रहे हैं।  

हालांकि, दक्षिण एशिया में इस माह की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष होने के साथ ही क्षेत्र की चुनौतियां तात्कालिक रूप से और बढ़ गईं। इस क्षेत्र के लिए मुख्य अर्थशास्त्रियों ने मध्यम से उच्च मुद्रास्फीति की उम्मीद जताई है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत विकास का प्राथमिक इंजन बनने के लिए तैयार है। आईएमएफ ने भी भारत की 2025 के लिए 6.2 प्रतिशत और 2026 में 6.3 प्रतिशत जीडीपी विस्तार का अनुमान लगाया है। हालांकि चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ पर वार्ता के बाद 90 दिनों की बनी सहमति के बाद भारत के आर्थिक विकास की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है, लेकिन भारत और यूके के बीच हुए व्यापास समझौते से एक नई आशा बनी है। साथ ही बेहतर घरेलू मांग और मजबूत निवेश के साथ ही डिजिटल नवाचार के बूते पर भारत वैश्विक प्रतिकूलताओं में भी अन्य तुलनात्मक अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर स्थिति में है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed