फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WEF Davos Updates: 2028 will mark beginning of India's era, says Andhra CM Chandrababu Naidu at Davos

Davos: भारत को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में 'सही समय पर सही नेता मिला', बोले चंद्रबाबू नायडू

Tue, 21 Jan 2025 05:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 21 Jan 2025 05:10 PM IST
सार

Davos: दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक से इतर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘‘भारतीय विश्व स्तर पर सर्वाधिक स्वीकार्य समुदाय हैं और यह भविष्य में भी जारी रहेगा।’’ इसी दौरान नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अपनी राय रखी। आंध्र सीएम ने आगे क्या कहा, जानें।

विज्ञापन
WEF Davos Updates: 2028 will mark beginning of India's era, says Andhra CM Chandrababu Naidu at Davos
दावोस में चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI

विस्तार

भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में सही समय पर सही नेता मिला है और वह देश को विभिन्न आर्थिक तथा सामाजिक मानदंडों पर शीर्ष पर ले जाएंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड के शहर दावोस में यह बात कही।

विज्ञापन


दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक से इतर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय विश्व स्तर पर सर्वाधिक स्वीकार्य समुदाय हैं और यह भविष्य में भी जारी रहेगा।’’
विज्ञापन


नायडू ने ‘2047 तक स्वर्ण आंध्र’ पर एक आर्थिक कार्यबल की शुरुआत के मौके पर कहा कि उनके राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं और वह सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में हमें सही समय पर सही नेता मिला है। देश के लिए सुधारों और नीतिगत रूपरेखा के बारे में उनके पास पूर्ण स्पष्टता है।’’ नायडू ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में पहले या दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गरीबी व भुखमरी जैसे मुद्दों से निपटने और सभी के जीवन में सुधार लाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से पी4 मॉडल यानी ‘सार्वजनिक, निजी तथा जन भागीदारी’ की ओर आगे बढ़ने की वकालत की। नायडू ने सीआईआई के साथ साझेदारी में प्रतिस्पर्धा पर वैश्विक नेतृत्व केंद्र की स्थापना की भी घोषणा की।

इस कार्यक्रम में उपस्थित टाटा समूह के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि ‘2047 तक स्वर्ण आंध्र’ पर आर्थिक कार्यबल का सह-अध्यक्ष बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने तत्कालीन एकीकृत आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश) के मुख्यमंत्री के रूप में नायडू की आर्थिक दूरदर्शिता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘हम 2047 के लिए यह योजना विकसित कर रहे हैं, लेकिन साथ ही इसकी ओर बढ़ने के लिए तत्काल क्रियान्वित किए जाने वाली योजनाएं भी होंगी।’’


चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘योजना के कई घटक होंगे, शुरुआत में कुछ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जबकि हम अन्य क्षेत्रों को भी लक्ष्य बनाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम वैश्विक स्तर के शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित करेंगे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed