फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   weak rupee and petrol diesel prices rise cost of fruits vegetables and fmcg goods

कमजोर रुपया और महंगे तेल की मार रसोई पर, सब्जियों से लेकर खाने-पीने का सामान हुआ महंगा

Fri, 07 Sep 2018 06:20 PM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
weak rupee and petrol diesel prices rise cost of fruits vegetables and fmcg goods
फलों और सब्जियों के आवक पर व्यापक असर

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और कच्चा तेल महंगा होने से घर के बजट में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोलियम पदार्थों खासकर डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी का असर दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर दिखना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इसकी वजह से आलू-प्याज और हरी सब्जियों की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है, वहीं डबल रोटी व अंडा जैसी दैनिक उपयोग की चीजें भी महंगी हो गई हैं। 
विज्ञापन

  
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत काम करने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के मुताबिक, बीते जुलाई महीने में इंडिया बास्केट क्रूड की औसत कीमत 73.73 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि उस समय डॉलर के मुकाबले रुपया 67.68 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीते छह सितंबर को इंडियन बास्केट क्रूड की कीमत बढ़कर जहां 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई, वहीं उस दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.92 के स्तर पर था। इसी का असर बाजार पर पड़ रहा है। 

माल ढुलाई पर खर्च बढ़ा

इंडियन फाउंडेशन ऑफ ट्रांसपोर्ट रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आईएफटीआरटी) के सीनियर फेलो एसपी सिंह का कहना है कि सिर्फ बीते अगस्त में ही दिल्ली में डीजल की कीमत में प्रति लीटर 2.39 रुपये, जबकि पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इस महीने सात दिनों में ही डीजल 1.65 रुपये प्रति लीटर, जबकि पेट्रोल 1.31 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके कारण माल ढुलाई पर खर्च चार से पांच फीसदी बढ़ गया है, जिससेे आलू-प्याज से लेकर तमाम फल-सब्जियों का ढुलाई खर्च तो बढ़ा ही है, उद्योग जगत की परिवहन लागत भी बढ़ी है। 

दैनिक उपभोग वस्तुएं भी होंगी महंगी 

weak rupee and petrol diesel prices rise cost of fruits vegetables and fmcg goods
महंगाई

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डीके जोशी का कहना है कि डीजल की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी होने का असर एक साथ पूरे देश पर पड़ा है, क्योंकि माल परिवहन के लिए डीजल ही मुख्य ईंधन है। इससे अब एफएमसीजी कंपनियां भी इस साल की तीसरी तिमाही में दाम बढ़ाने पर विवश होंगी, क्योंकि इससे पहले भी ढुलाई खर्च बढ़ने की वजह से उन्होंने दाम नहीं बढ़ाया था। ऐसे में कम से कम पांच फीसदी दाम बढ़ सकता है।

बिगड़ा घरेलू बजट

बीते एक पखवाडे़ में गृहस्थी चलाना 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। दिल्ली के उपनगरीय इलाकों में पिछले पखवाडे़ पहाड़ी आलू 20 रुपये किलो मिल रहा था, जो बढ़कर अब 25 रुपये हो गया है। नासिक वाला प्याज 20 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब 25 रुपये किलो हो गया है।

इसी तरह भिंडी व कद्दू की कीमत भी पांच से 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। यही नहीं, चावल-दाल भी 10 रुपये किलो तक महंगे हो गए हैं। डबल रोटी के 700 ग्राम वाले लोफ की कीमत 35 से बढ़कर 40 रुपये हो गई है, तो अंडे की कीमत 50 रुपये दर्जन से बढ़कर 55 रुपये दर्जन हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed