{"_id":"5ccea0cbbdec22073706bbd3","slug":"warren-buffett-gave-statement-on-female-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप महिला हैं और अमीर बनना चाहती हैं तो जरूर सुनें विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स की बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अगर आप महिला हैं और अमीर बनना चाहती हैं तो जरूर सुनें विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स की बात
Sun, 05 May 2019 02:35 PM IST
डिंपल अलवधी
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 05 May 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के विख्यात निवेशक वॉरेन बफे ने शनिवार को कहा कि वित्तीय निवेश के मामलें में महिलाओं की भूमिका और ऊंची होनी चाहिए। अरबपति बफे ने आमाहा में अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे की सालाना बैठक के दौरान महिला निवेशकों के अलग से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति अप्रत्याशित रही।
विज्ञापन
वैरिएंट पर्सपेक्टिव नाम से इस बैठक का आयोजन अमेरिका में वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाली कुछ महिला पेशेवरों ने किया था। इसका उद्देश्य निवेश के कामलों में महिलाओं को और बड़ा स्थान दिलाना है।
विज्ञापन
बफे ने कहा कि, 'जब कोई बाहर से मुझे निवेश के किसी सुझाव को लेकर बात करता है तो मैं यह नहीं पूछता कि वह पुरुष है या स्त्री, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ बफे ने कहा कि, 'प्रतिभूति यह नहीं जानती कि उसका मालिक कौन है।'
विज्ञापन
अमेरिका में तीन फीसदी निवेश कोष महिलाओं के स्वामित्व में
वैरियंट पर्सपेक्टिव के अनुसार अमेरिका में केवल तीन फीसदी निवेश कोष ही महिलाओं के स्वामित्व में हैं। एक निवेश कोष चला रहीं महिला लॉरा रिटेनहाउस ने कहा, 'यह हैरानी की बात है कि अमेरिका में 60 फीसदी सम्पत्ति महिलाओं के हाथ में है पर वे देश में एक ऐसी महिला नहीं ढूंढ पातीं जो उनके निवेश कोष का प्रबंध कर सके।'