फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wall Street's euphoria sends US stocks to historic gains after Trump pauses most of his tariffs

US: ट्रंप के एलान से शेयर बाजार में उछाल; S&P 500 में रिकॉर्ड वृद्धि, लेकिन व्यापार युद्ध का खतरा बरकरार

Thu, 10 Apr 2025 05:22 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 10 Apr 2025 05:22 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 90 दिनों के लिए अधिकांश देशों पर लगाए गए टैरिफ को अस्थायी रूप से वापस लेने की घोषणा की, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई और एसएंडपी 500 ने 9.5% की वृद्धि दर्ज की। हालांकि, चीन पर 125% टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी के साथ व्यापार युद्ध का खतरा अब भी बना हुआ है।

विज्ञापन
Wall Street's euphoria sends US stocks to historic gains after Trump pauses most of his tariffs
अमेरिकी शेयर बाजार (प्रतीकात्मक फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के शेयर बाजार में बुधवार को उस समय उछाल आया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अधिकांश देशों पर लगाए गए टैरिफ को अस्थायी रूप से वापस लेंगे। निवेशक भी ट्रंप से यही उम्मीद कर रहे थे। इसके बाद शेयर बाजार में एक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक एसएंडपी500 बुधवार को 9.5 फीसदी बढ़ा, जो एक अच्छे साल के बराबर है। यह उछाल उस समय आया, जब पहले निवेशकों को डर था कि ट्रंप का टैरिफ युद्ध पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को मंदी में धकेल सकता है।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, 'मैंने 90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगाने का आदेश दिया है।' उन्होंने यह भी बताया कि 75 से ज्यादा देशों ने व्यापार को लेकर बातचीत की है और उन्होंने उनके टैरिफ पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है। वहीं, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ट्रंप ने ज्यादातर देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया है। लेकिन उन्होंने दुनिया भर से आने वाले सामानों पर दस फीसदी टैरिफ बनाए रखा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में ट्रंप अपवाद है। ट्रंप ने कहा कि वह चीन के उत्पादों पर टैरिफ को 125 फीसदी तक बढ़ाएंगे। इससे वित्तीय  बाजारों में भविष्य में उतार-चढ़ाव की संभावना बढ़ गई है। व्यापार युद्ध खत्म नहीं हुआ है। दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लड़ाई से दुनिया को नुकसान हो सकता है। अमेरिकी शेयर भी अभी तक उस स्तर से नीचे हैं, जहां एक हफ्ते पहले थे, जब ट्रंप ने कथित 'मुक्ति दिवस' की घोषणा की थी। 


लेकिन बुधवार को वॉल स्ट्रीट पर स्थिति अच्छी रही। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 2,962 अंक (7.9%) की बढ़त दर्ज की। नैस्डैक कंपोजिट ने 12.2% की बढ़त हासिल की। एसएंडपी 500 ने 1940 के बाद से अपना तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए नए दंडात्मक प्रतिबंध, ओमान में वार्ता से पहले बड़ी कार्रवाई

यह राहत उस समय मिली, जब यह सवाल उठने लगे थे कि क्या ट्रंप को इस बात की चिंता है कि उनके टैरिफ के कारण अमेरिकी शेयर बाजार को जो वित्तीय नुकसान हो रहा है, वह उन्हें प्रभावित करता है। एसएंडपी 500 इंडेक्स कई सेवानिवृत्त लोगों के खातों का हिस्सा है। एसएंडपी 500 अपने पिछले सबसे ऊंचे स्तर से लगभग 19% नीचे था, और वह ऊंचा स्तर सिर्फ दो महीने पहले था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed