{"_id":"5887109b4f1c1bc37ecf4b56","slug":"vodafone-launches-unlimited-offer-for-postpaid-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो से घबराए वोडाफोन ने लांच किया धमाकेदार ऑफर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
जियो से घबराए वोडाफोन ने लांच किया धमाकेदार ऑफर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Jan 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Vodafone
रिलायंस जियो की टेलीकॉम बाजार में धमाकेदार एंट्री के बाद बाजार में मौजूद कंपनियों में भी सस्ते डाटा प्लान लाने की दौड़ सी मच गई है। इसी कड़ी में वोडाफोन अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 'वोडाफोन रेड प्लान' के तहत फ्री 4जी/3जी डाटा और लोकल-एसटीडी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान लेकर आया है।
विज्ञापन
वोडाफोन रेड नाम का ये प्लान 499 रुपए की कीमत से शुरू होते हैं और इनके तहत आपको मुफ्त 4जी/3जी डेटा के साथ लोकल और एसटीडी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
पोस्टपेड प्लान की नई श्रृंखला लांच करते हुए वोडाफोन के भारत में मुख्य वाणिज्य अधिकारी संदीप कटारिया ने बताया नए वोडाफोन रेड के साथ अब ग्राहकों को डाटा या रोमिंग की चिंता नहीं सताएगी।
विज्ञापन