वीजा ने लांच किया कॉमन मोबिलिटी कार्ड, यहां कर सकेंगे इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान क्षेत्र की कंपनी वीजा ने भारत में मल्टीमोड ट्रांसपोर्ट के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) लांच किया है। इसे भारत सरकार के ‘एक देश-एक कार्ड’ की अवधारणा पर तैयार किया गया है। इस एक कार्ड की ही मदद से मेट्रो, बस, उपनगरीय रेलवे, टोल प्लाजा, पार्किंग, स्मार्ट सिटी और रिटेल के लिए भुगतान किया जा सकेगा। इसे जल्द ही लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।
वीजा के भारत एवं दक्षिण एशिया के समूह कंट्री मैनेजर टीआर रामचंद्रन ने कहा कि कार्ड की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए सरकार, बैंकों और साझेदार बने सभी सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर (पीटीओ) संग मिलकर प्रयास जारी है।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप इसमें टैपिंग के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा रहेगी। इसमें किसी ट्रांजिट वेन्यू पर ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए एक कार्ड बैलेंस दिया जाएगा, जिसे ऑफलाइन मोड में रिचार्ज किया जा सकेगा।
नकदी की तुलना में ज्यादा किफायती
रामचंद्रन ने कहा कि भविष्य में ट्रांजिट सेक्टर में तेजी की उम्मीद है। ऐसे में एनसीएमसी कॉन्टैक्टलेस कार्ड से इस क्षेत्र में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगी। नकदी की तुलना में लागत की दृष्टि से ज्यादा किफायती होने के साथ देश में पब्लिक ट्रांजिट सिस्टम की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्ड को भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की अवधारणा के अनुरूप लांच किया गया है।