फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vijay Shekhar Sharma reappointed as MD & CEO of Paytm in shareholder meeting

Paytm: विजय शेखर शर्मा फिर से पेटीएम के एमडी और सीईओ नियुक्त, शेयरधारकों की मीटिंग में फैसला

Sun, 21 Aug 2022 07:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Aug 2022 07:55 PM IST
सार

भारत में टेक स्टार्टअप के रूप में अपनी सशक्त पहचान वाली कंपनी पेटीएम का आईपीओ निवेशकों के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा। आईपीओ जारी होने बाद से अब तक निवेशकों को 60 प्रतिशत तक का नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन
Vijay Shekhar Sharma reappointed as MD & CEO of Paytm in shareholder meeting
पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय शेखर शर्मा पेटीएम के एमडी और सीईओ नियुक्त कर दिए गए हैं। उनकी नियुक्ति पर शेयरधारकों की मीटिंग में मुहर लगा दी गई। एजीएम में 99.67 फीसदी शेयरधारकों ने विजय शेखर के पक्ष में वोट किया। शेयरधारकों ने रवि चंद्र अदुसुमल्ली की बोर्ड में फिर से नियुक्ति पर भी मुहल लगा दी। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस की 22वीं एनुअल जनरल मीटिंग में यह अहम फैसला लिया गया।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि हम अपने शेयरधारकों के आभारी हैं। उन्होंने हमारे प्रति अपना अटूट समर्थन दिखाया और हमारे नेतृत्व में विश्वास किया। हम यह भी बताना चाहते हैं कि विजय के रेमुनरेशन रिजॉल्यूशन के पक्ष में 94.48 फीसदी वोट पड़े। पिछले दिनों एक प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म ने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के नुकसान को फायदे में नहीं ला पाने के चलते शर्मा को पद से हटाने की सलाह दी थी।   
विज्ञापन

निवेशकों के लिए बुरा सपना बना पेटीएम 
भारत में टेक स्टार्टअप के रूप में अपनी सशक्त पहचान वाली कंपनी पेटीएम का आईपीओ निवेशकों के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा। आईपीओ जारी होने बाद से अब तक निवेशकों को 60 प्रतिशत तक का नुकसान झेलना पड़ा है। पेटीएम का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। लोगों ने इस पर भरोसा कर पैसा लगाया मगर कंपनी निवेशकों के भरोसे पर खरा नहीं उतर पाई। पिछले महीने कंपनी के फाउंडर और सीईओ 44 वर्षीय विजय शेखर शर्मा ने कहा था कि पेटीएम सालाना एक बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाली भारत की पहली कंपनी बनेगी। उन्होंनें कहा था कि धीरे-धीरे कंपनी मुनाफे की ओर बढ़ने लगेगी। कंपनी की लिस्टिंग से पहले की शर्मा कई बार यह दावा कर चुके हैं कि कंपनी प्रॉफिटेबल हो रही है पर उनका दावा अब तक सच नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों ने किया है पेटीएम में बड़ा निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटीएम (One 97 Communications Ltd.) में एंट ग्रुप कंपनी के एंटफिन (Antfin) नीदरलैंड्स होल्डिंग BV., सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने बड़ा निवेश किया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पेटीएम के शेयर को ट्रैक कर रहे दर्जनभर एनालिस्ट्स में से 6 ने इसके शेयर को बाय (Buy) रेटिंग दी है, जबकि 3 ने इसे होल्ड और 3 ने ही इसे बेचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed