फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Victims of layoffs on Zoom call took out anger on social media some cried or some told CEO Vishal Garg like this

Vishal Garg Zoom Call firing: जूम कॉल पर छंटनी का शिकार कर्मियों ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास, सीईओ को ऐसे सुनाई खरी-खोटी

Tue, 07 Dec 2021 02:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Dec 2021 02:23 PM IST
सार

Vishal Garg Zoom Call firing Victims On Social Media: तीन मिनट की जूम कॉल पर एक साथ 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले सीईओ की हर ओर चर्चा है। सोशल मीडिया पर न केवल उन कर्मचारियों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई, वहीं सीईओ के इस निर्णय पर आम लोग भी हैरान हैं और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
Victims of layoffs on Zoom call took out anger on social media some cried or some told CEO Vishal Garg like this
जूम कॉल - फोटो : istock

विस्तार

तीन मिनट की जूम कॉल पर एक साथ 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले सीईओ की हर ओर चर्चा है। सोशल मीडिया पर न केवल उन कर्मचारियों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई, वहीं सीईओ के इस निर्णय पर आम लोग भी हैरान हैं और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इस छंटनी का शिकार एक कर्मचारी का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें उसे आंसू पोंछते हुए जूम कॉल पर छंटनी की पूरी कहानी बयां की है। 

विज्ञापन


ऑलनाइन छंटनी की हर ओर चर्चा
ट्विटर पर सीईओ विशाल गर्ग इस समय ट्रेंड कर रहे हैं और उनकी कार्रवाई पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका सहित कई देशों में हॉलिडे सीजन शुरू होने वाला है। इससे ठीक पहले कंपनी Better.com ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को निकालकर बाहर कर दिया। गौरतलब है कि इस बंपर छंटनी से पहले किसी भी कर्मचारी को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। सीईओ विशाल गर्ग ने महज तीन मिनट की एक जूम कॉल पर अपना तुगलकी फरमान सुनाकर सैकड़ों लोगों को बेरोजगार बना दिया। 
विज्ञापन


रोते हुए कर्मचारी का वीडियो वायरल
इस ऑनलाइन छंटनी का शिकार हुए एक कर्मचारी ने एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें कर्मचारी रोते हुए आपबीती सुना रहा है। उसने बताया कि तीन मिनट की इस हैरान करने वाली मीटिंग में क्या हुआ था। आंखों में आंसू भरे हुए इस कर्मचारी ने कहा कि सीईओ ने उसे तीन मिनट में ही पिंक स्लिप थमा दी यानी छुट्टियों का सीजन शुरू होने से पहले ही उसकी कंपनी से छुट्टी कर दी गई। उसने कहा कि सीईओ विशाल गर्ग अपने कर्मचारियों को निकालने का फैसला इसी तरह लेते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कहकर दिखाया बाहर का रास्ता
वीडियो में कर्मचारी ने बताया कि मीटिंग शुरू होते ही कंपनी के सीईओ विशाल गर्ग ने इसमें शामिल कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे एक बुरी खबर लेकर आए हैं। इसके बाद उन्होंने जो बात कही उससे हर कोई हैरान-परेशान था। सीईओ ने कर्मचारियों से कहा कि वे एक बदकिस्मत समूह का हिस्सा है, अगर आप इस कॉल पर हैं तो आपको नौकरी से भी निकाला जा रहा है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं
कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों के साथ ही ट्विटर पर इस संबंध में अन्य लोग भी सीईओ विशाल गर्ग को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि आप किसी कंपनी के सीईओ हैं और आपने इतना भयानक काम किया है कि आपको अपने कर्मचारियों के 15 फीसदी की एक साथ छंटनी करने की जरूरत पड़ी, तो मेरी नजर में आप एक असफल सीईओ और आपको इस छंटनी का हिस्सा होना चाहिए।

गूंगी डॉल्फिन से कर दी तुलना
एक अन्य ट्विटर यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि Better.com के 900 कर्मचारियों को इस तरह निकाला जाना हैरान करने वाला है। सीईओ की तीन मिनट की जूम कॉल इतना बड़ा निर्णय और इसको लेकर कोई पछतावा भी नहीं। यूजर ने कहा कि चीजों को करने का यह कितना भयानक तरीका है। सीईओ विशाल गर्ग गूंगी डॉल्फिन जैसे हैं। उन्होंनें तो छुट्टियों के मौसम की तैयारी में जुटे कर्मचारियों की ही छुट्टी कर दी। 


सालाना छुट्टियों के समय दिया झटका
गौरतलब है कि अमेरिका में यह समय सालाना छुट्टियों का समय है। ऐसे समय में पेशेवर काम की थकान मिटाने के लिए परिवार समेत घूमने-फिरने की योजना बनाते हैं। कई लोगों ने इसके लिए बुकिंग भी करा दी थी। ऐसे समय में बेटर डॉट कॉम के कर्मचारियों को बुरा झटका लगा है, जिसने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। गर्ग ने भी इसे लेकर कहा है कि साल के इस समय में ऐसा निर्णय लेना तकलीफदेह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed