{"_id":"5b48482b4f1c1bc3248b604f","slug":"vegetables-prices-soars-to-a-new-high-after-monsoon-lashes-half-of-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश होने से बढ़ गए सब्जियों के दाम, आवक में हुई 30 फीसदी की कमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
भारी बारिश होने से बढ़ गए सब्जियों के दाम, आवक में हुई 30 फीसदी की कमी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने से मंडियों में सब्जियों की आवक पर भी असर पड़ा है।
महंगी हो गई सब्जियां
रोजमर्रा में प्रयोग में आने वाली कई सब्जियों के खुदरा दाम काफी बढ़ गए हैं। आलू से लेकर के भिंडी-टमाटर, गोबी के दामों में काफी इजाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही फलों की कीमतें काफी कम हैं।
आधे हिंदुस्तान में जल प्रलय, दिल्ली में सूखा
जहां आधे से अधिक देश में बारिश होने से जल प्रलय मची हुई है, वहीं दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सूखा पड़ा हुआ है। दिल्ली में सब्जियों की सप्लाई पर काफी असर देखने को मिला है। थोक सब्जी मंडियों में आवक कम होने और मांग ज्यादा होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बारिश के कारण किसानों की सब्जियों की फसलें पानी में डूब गईं जिसके कारण मंडियों में सब्जियां पहले की अपेक्षा बहुत कम मात्रा में पहुंचीं। इससे सब्जियों के दामों में पहले की अपेक्षा दोगुना बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी सब्जियां खरीदने में खुद को असहज महसूस कर रहा है।

Delhi: Retail Inflation has risen to 5% in June as compared to 4.87% in May. Visuals from Okhla Sabzi Mandi, vegetable vendors&shopkeepers mention that prices of lady's finger have gone up from Rs 10/kg to Rs 30/kg & supply of vegetables have lowered by 30% due to less rainfall. pic.twitter.com/3UqN1xUo5i
— ANI (@ANI) July 13, 2018
इन राज्यों में पैदावार कम
हरियाणा ही नहीं यूपी व राजस्थान में भी सब्जियों की पैदावार कम हो रही है। बारिश के कारण सब्जियों के फूल झड़ गए हैं। जिससे किसानों की सब्जियों की पैदावार पहले की अपेक्षा कम हो गई है। इसी के चलते दामों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है।
आम से चार गुणा महंगी हुई लौकी
आम का थोक मंडी में भाव 20 रुपये प्रति किलोग्राम है और लौकी 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है। यदि ब्रोकली की बात करें सेब से भी ज्यादा 300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। सब्जियों के बढ़ते रेट के कारण रसोई घर का बजट गड़बड़ा गया है। सब्जी मंडी में भी रौनक कम हो गई है, क्योंकि सब्जियों के रेट सुनकर महिलाएं सब्जी खरीदने से पीछे हटने लगी हैं।
सब्जी पहले का रेट अब का रेट
घीया 30 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च 50 रुपये प्रति किलो 70 रुपये प्रति किलो
अरबी 45 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
भिंडी 20 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
तोरी 20 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
करेला 25 रुपये प्रति किलो 30 रुपये प्रति किलो
फूल गोभी 30 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
हरी मिर्च 35 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
खीरा 15 रुपये प्रति किलो 30 रुपये प्रति किलो
टमाटर 25 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
आलू 10 रुपये प्रति किलो 18 रुपये प्रति किलो
प्याज 14 रुपये प्रति किलो 24 रुपये प्रति किलो
मंडी में प्रतिदिन सब्जी की आवक
सब्जी पहले अब
घीया 1000 किलो 625 किलो
तोरी 250 किलो 100 किलो
भिंडी 500 किलो 250 किलो
हरी मिर्च 500 किलो 200 किलो
टमाटर 15000 किलो 7500 किलो
खीरा 10000 किलो 6250 किलो
करेला 1200 किलो 300 किलो
फूल गोभी 500 किलो 200 किलो
शिमला मिर्च 400 किलो 250 किलो