{"_id":"5f4747358ebc3e3cf67f7351","slug":"vegetable-price-hike-due-to-excessive-rainfall-harvest-has-spoiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी को झटका: महंगाई के लिए रहिए तैयार, और बढ़े सब्जियों के दाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आम आदमी को झटका: महंगाई के लिए रहिए तैयार, और बढ़े सब्जियों के दाम
Thu, 27 Aug 2020 11:10 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
सब्जियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मई और जून के महीने में सब्जी सस्ती बिकी। बाजार में हरी सब्जियों की भरमार रही। मौसम भी सब्जी के अनुकूल रहा। बाहर से सब्जी की मांग कम रही। मई, जून और जुलाई माह तक सब्जी के दाम कम रहे, मगर अगस्त में माह में बारिश के बाद सब्जी के दाम में आग लग गई। दाम दोगुने होने से शहरियों की रसोई का स्वाद बिगड़ गया है। दाम बढ़ने से लोग बहुत नपी तुली सब्जी खरीद रहे हैं। बारिश से सब्जी के दाम बढ़े है।
विज्ञापन
मद्यप्रदेश की राजधानी में भी सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल के एक स्थानीय व्यापारी का कहना है कि, 'अत्यधिक बारिश के कारण बहुत अधिक फसल खराब हो गई है। इसलिए, किसान अपनी लागत नहीं वसूल सकते हैं और कीमतें अधिक हैं।'
विज्ञापन
#MadhyaPradesh: Hike in vegetable prices in the state capital. A local trader in Bhopal says, "Due to excessive rainfall, a lot of the harvest has spoiled. Therefore, farmers can't recover their costs and prices are high." pic.twitter.com/M2lzoDnNEZ
— ANI (@ANI) August 27, 2020
विज्ञापन
दिल्ली में भी सब्जियों के दाम बढ़े। दरियागंज सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता ने बताया कि, 'सब्जियां बहुत महंगी हो गई है, बिक्री बहुत कम हो रही है, महंगाई के वजह से लोग सब्जी कम खरीद रहे हैं। धनिया 200 रुपये किलो और मिर्चा 50 रुपये किलो चल रही है।'
सब्जियों का राजा आलू भी महंगा होने लगा है। आलू के बढ़ते दामों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। कई शहरों में आलू अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है। व्यापारियों के अनुसार, जब तक नया आलू बाजार में नहीं आता, तब तक कीमतें कम नहीं होंगी। एक महीने में आलू के दाम दोगुने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू कोल्ड स्टोरेज से ही आ रहा है। नए आलू की आवक के बाद ही दाम कम होने की उम्मीद की जा सकती है।
कहां कितने रुपये में बिक रहा है आलू
- दिल्ली- 40 से 42 रुपये
- मुंबई- 42 से 45 रुपये
- अहमदाबाद- 40 से 42 रुपये
- नासिक- 43 रुपये
