फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Varanasi to Haldia water transport to start next year

वाराणसी-हल्दिया जल मार्ग हो जाएगा अगले साल से शुरू 

Wed, 04 May 2016 03:14 AM IST
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 03:14 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना के बारे में पूछताछ के बाद काम हुआ तेज 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से पिछले वर्ष शुरू हुआ था काम 

विज्ञापन
Varanasi to Haldia water transport to start next year
नितिन गडकरी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक अगले साल से गंगा नदी के जरिए माल एवं यात्री परिवहन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा इस परियोजना के बारे में हाल ही में की गई पूछताछ के बाद केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय इस पर अब तेजी से काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

इसके शुरू हो जाने से माल परिवहन में सड़क मार्ग के मुकाबले न सिर्फ कम समय लगेगा बल्कि परिवहन लागत में भी काफी कमी आएगी।

राष्ट्रीय जल मार्ग विकास योजना के तहत करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 पर पिछले वर्ष ही काम शुरू हो गया था लेकिन अभी तक इस पर कोई खास प्रगति नहीं हुई है। प्रधानमंत्री ने पिछली वाराणसी यात्रा के दौरान इस परियोजना के बारे में जब जानकारी ली तो वह अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उसके बाद उन्होंने इस पर प्राथमिकता से काम करने का निर्देश दिया। इसके बाद केन्द्रीय स्तर पर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मंत्रालय का
विज्ञापन

आकलन है कि अभी सड़क मार्ग से माल ढुलाई पर प्रति किलो 1.5 रुपये का भाड़ा लगता है, रेल मार्ग से 1 रुपया और जल मार्ग से यह भाड़ा 25 पैसे पड़ेगा।

यही नहीं, इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई कि अगले साल तक इस जल मार्ग पर पूरी क्षमता में तो नहीं, लेकिन
1,000 टन भार वहन क्षमता के जहाजों का वस्तु व यात्री परिवहन के लिए परिचालन शुरू हो जाएगा। इस परियोजना के तहत तीन मीटर की जरूरी गहराई
वाले जहाज के लिए रास्ता तैयार किया जाना है ताकि 2,000 टन की भार वहन क्षमता वाले पानी केजहाज चल सकें। उन्होंने बताया कि इस दिशा में अभी जो
प्रारंभिक काम हुए हैं, उसके बाद उम्मीद है कि अगले साल तक 1,000 टन की भार वहन क्षमता वाले जहाज चलने में दिक्कत नहीं होगी।

केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों अमर उजाला से बातचीत में बताया था कि जब वाराणसी-हल्दिया केबीच जल परिवहन शुरू होने पर हल्दिया से आयातित खाद्य तेल की ढुलाई सस्ती हो जाएगी। इस वजह से आयातित तेल 1.5 से 4 रुपये प्रति किलो ग्राम तक सस्ता हो जाएगा। इस मार्ग पर पड़ने वाले एनटीपीसी एवं अन्य कंपनियों के 13 बिजली घरों के लिए भी कोयले की भी ढुलाई होगी। यही नहीं, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए आयातित दालें भी हल्दिया बंदरगाह पर ही उतरती हैं और फिर सड़क मार्ग से वहां आती हैं। इसे भी जल मार्ग से ढोया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed