फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   usa issues new visa guidelines, applicants to submit phone number, social media details

अमेरिका ने कड़े किए वीजा देने के नियम, अब देनी होगी फोन नंबर, सोशल मीडिया की डिटेल्स

Fri, 30 Mar 2018 05:37 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Mar 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
usa issues new visa guidelines, applicants to submit phone number, social media details
American Visa

अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रोसेस करने के नियमों को काफी कड़ा कर दिया है। ट्रंप प्रशासन के फैसले से उन लोगों को काफी झटका लगने की उम्मीद है, जिन्होंने वीजा के लिए पहले से अप्लाई कर रखा है या फिर वो अप्लाई करने की सोच रहे हैं। 

विज्ञापन


वीजा अप्लाई करते वक्त देनी होगी जानकारी
नए प्रस्ताव के मुताबिक अब वीजा आवेदकों को आवेदन के वक्त पिछले पांच साल के दौरान प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर, ई-मेल और सोशल मीडिया के बारे में जानकारी देगी होगी। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा है कि इससे करीब 7 लाख इमिग्रेंट और 1.40 करोड़ नॉन इमिग्रेंट वीजा आवेदकों पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


पूछे गए हैं यह सवाल 
नए नियमों के मुताबिक आवेदकों से पहले की गई विदेश यात्रा की संख्या, किसी देश से निकाला गया या नहीं और परिवार के सदस्यों का किसी आतंकी गतिविधि में शामिल होने के बारे में भी पूछा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने में जनता से मांगी गई है 

usa issues new visa guidelines, applicants to submit phone number, social media details
H-1 B VISA
नए वीजा प्रस्तावों पर आम जनता से दो महीने के अंदर राय देने के लिए कहा गया है। जनता से और सभी स्टेकहोल्डर से राय मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। अमेरिका जाने वाले तमाम लोगों के लिए एच1बी वीजा का प्रोसेस अगले महीने की 2 तारीख से शुरू होने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2018 से अमेरिका में शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए एच1बी वीजा को को तुरंत मिलने में परेशानी हो सकती है। 

सॉफ्टवेयर कंपनियों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी
नए नियमों से सबसे ज्यादा परेशानी देश में कार्यरत सॉफ्टवेयर कंपनियों को होने की संभावना है। इससे इन कंपनियों का पेपर वर्क बढ़ जाएगा और वीजा मिलने में भी काफी समय लगेगा। अमेरिका के नागरिकता एवं आव्रजन सेवा( यूएससीआइएस) विभाग ने कहा कि सभी एच1 बी वीजा आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी गयी, जिसके10 सितंबर 2018 तक जारी रहने की उम्मीद है।  

लगी है अस्थाई रोक
यूएससीआईएस का कहना है कि प्रीमियम प्रोसेसिंग पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई तो गई है, लेकिन अगर कोई आवेदक मानदंड पूरा करता हो, तो वह वित्त वर्ष 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज करने का आग्रह कर सकता है।

एजेंसी ने कहा कि प्रीमियम प्रोसेसिंग पर अस्थाई रोक से एच1बी प्रोसेसिंग का कुल समय कम करने में मदद मिलेगी। यूएससीआइएस ने कहा कि इस समय के दौरान वह उन एच1बी आवेदनों के प्रीमियम प्रोसेसिंग का अनुरोध स्वीकार करना जारी रखेगा जो वित्त वर्ष 2019 की सीमा के अधीन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed