फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   usa administration imposes tarriff of 25 percent on many europeon goods

ट्रंप प्रशासन ने यूरोपियन उत्पादों पर लगाया 25 फीसदी तक टैरिफ शुल्क

Fri, 18 Oct 2019 03:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 18 Oct 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
usa administration imposes tarriff of 25 percent on many europeon goods
us trade war

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को यूरोपीय देशों से अमेरिका आने वाले कई उत्पादों पर टैरिफ शुल्क 25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। जिन वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाया गया है उससे करीब 750 करोड़ डॉलर का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। इन उत्पादों में मुख्यतः एयरबस के विमान, फ्रांस की वाइन और स्कॉच व्हिस्की शामिल है। 

विज्ञापन

शुक्रवार से ही लागू हुआ नियम

प्रशासन ने शुक्रवार से ही इस नियम को लागू कर दिया है। यूरोपीय यूनियन (ईयू) और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत विफल होने के बाद यह शुल्क लगाया जाए। इससे पूरे विश्व में आर्थिक मंदी के और ज्यादा फैलने का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन

इन पर बढ़ गया शुल्क

अब अमेरिका में यूरोप से आयात होने वाली कई वस्तुओं पर शुल्क बढ़ गया है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के द्वारा बनाई गई एयरबस को आयात करने पर 10 फीसदी शुल्क लगेगा। इसके अलावा जर्मनी, स्पेन और फ्रांस से आयात होने वाली वाइन और स्कॉच व्हिस्की पर 25 फीसदी शुल्क लगने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कईं नौकरियों पर खतरा

डब्ल्यूटीओ ने चेतावनी दी है कि व्यापार युद्ध के कारण जीवन स्तर गिर सकता है और कईं नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है। व्यापार युद्ध के कारण ट्रेड ग्रोथ काफी प्रभावित होगी। इसलिए यह युद्ध जल्द ही खत्म करना होगा। तभी स्थिति में सुधार आएगा। 

कम हो सकती है व्यापार में वृद्धि 

बता दें कि साल 2019 की पहली छमाही में दुनिया में वस्तुओं के व्यापार में सिर्फ 0.6 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह दर पिछले सालों की तुलना में काफी कम है। इसलिए संस्था ने चेतावनी दी है कि दुनिया में व्यापार में वृद्धि साल के अंत तक 0.5 फीसदी तक कम हो सकती है। मौजूदा समय में अगर वृद्धि दर 1.2 फीसदी पर बरकरार रहती है, तो इस दशक में यह सबसे कम वृद्धि दर होगी।

डब्ल्यूटीओ के डायरेक्टर जनरल ने दिया बयान

इस संदर्भ में डब्ल्यूटीओ के डायरेक्टर जनरल रॉबर्टो अजेवदो ने कहा है कि मौजूदा समय में बिजनेस हाउसेज निवेश को टाल रहे हैं। नौकरियों को लेकर भी अनिश्चितता जारी है। इन सब से विकास पर प्रभाव हो रहा है, जिससे जीवन स्तर में भी गिरावट आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed