फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US-UK Trade Deal President Trump PM Starmer in Canada Both leaders says trade deal finalised

US-UK Trade Deal: कनाडा में मिले राष्ट्रपति ट्रंप-PM स्टार्मर; दोनों नेताओं ने कहा- व्यापार समझौता पक्का हुआ

Tue, 17 Jun 2025 09:17 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बैनफ (कनाडा)।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बैनफ (कनाडा)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 17 Jun 2025 09:17 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कनाडा में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा, अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता पक्का हो चुका है।

विज्ञापन
US-UK Trade Deal President Trump PM Starmer in Canada Both leaders says trade deal finalised
अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका और ब्रिटेन व्यापारिक मोर्चे पर करीब आ गए हैं। दोनों देशों ने कहा है कि उन्होंने व्यापार समझौते को पक्का कर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए 'उचित' बताया है। सोमवार को जारी एक बयान में दोनों देशों ने कहा, वे एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं जिससे दोनों देशों के सामानों पर टैरिफ में कटौती होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील पर टैरिफ: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच अभी भी बातचीत जारी
हालांकि, अमेरिका और ब्रिटेन के इस समझौते में स्टील पर टैरिफ शामिल नहीं है। इस्पात द्विपक्षीय व्यापार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में स्टील पर टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच अभी भी बातचीत चल रही है। सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या स्टील टैरिफ को अस्थायी समझौते में तय योजना के अनुसार शून्य किया जाएगा या नहीं। बता दें कि ट्रंप ने अपने कार्यकाल में कई देशों पर सख्ती दिखाते हुए पारस्परिक टैरिफ लगाने का एलान किया जिसके आधार पर अब अमेरिका अधिक शुल्क वसूल रहा है।


अमेरिकी उत्पादों के लिए ब्रिटिश बाजार अधिक सुलभ
गौरतलब है कि व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप और स्टारमर ने मई में ही घोषणा कर दी थी। दोनों नेताओं ने कहा था, ब्रिटेन और अमेरिका ने एक समझौता किया है जिसके तहत ब्रिटिश कारों, स्टील और एल्युमीनियम पर अमेरिकी आयात करों में कटौती की जाएगी। बदले में गोमांस और इथेनॉल सहित अमेरिकी उत्पादों के लिए ब्रिटिश बाजार अधिक सुलभ होंगे। हालांकि, यह यह तुरंत प्रभावी नहीं हुआ है। ऐसे में ब्रिटिश व्यवसायी अनिश्चितता से घिरे हैं। उनके मन में ये सवाल है कि क्या ब्रिटेन को ट्रंप की ओर से किसी आश्चर्यजनक बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- India Fuel Needs: हरदीप पुरी बोले- इस्राइल-ईरान टकराव के बीच भारत ईंधन आपूर्ति जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार

समझौता 'कार्यान्वयन के अंतिम चरण में
ब्रिटिश व्यवसायियों के अलावा यूके की सरकार इस महीने की शुरुआत में चौंक गए थे। ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर धातुओं के टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिया था। बाद में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यूके के लिए टैरिफ 25 प्रतिशत ही रहेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री स्टारमर ने सोमवार को कहा, अब व्यापार समझौता 'कार्यान्वयन के अंतिम चरण में है। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप ने इस समझौते को लेकर कहा, इस समझौते के बाद 'बहुत सारी नौकरियों का सृजन' होगा। आय के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed