फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Tariffs: "India-US relations at risk because of Trump," says former US Deputy Secretary of State- urges Mod

US: 'ट्रंप की वजह से खतरे में भारत-अमेरिका संबंध', पूर्व उप-विदेश मंत्री बोले- PM मोदी को झुकने की जरूरत नहीं

Sat, 09 Aug 2025 08:57 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 09 Aug 2025 08:57 AM IST
विज्ञापन
US Tariffs: "India-US relations at risk because of Trump," says former US Deputy Secretary of State- urges Mod
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Meta AI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के फैसले का अब वहीं विरोध शुरू हो गया है। पूर्व अमेरिकी उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने सीएनबीसी इंटरनेशनल को दिए एक साक्षात्कार में भारत पर ट्रंप के टैरिफ की निंदा की। उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण अब अमेरिका-भारत के संबंधों पर खतरा मंडरा रहा है। 

विज्ञापन

अमेरिका के साथ भारत का महत्वपूर्ण रिश्ता

कैंपबेल ने कहा, "21वीं सदी में अमेरिका का  भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रिश्ता है। अब इसमें से बहुत कुछ खतरे में है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जिस तरह की बातें की हैं, उसने भारत सरकार को मुश्किल में डाल दिया है।" उन्होंने भारत को सलाह देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रम्प की शर्तों को नहीं मानना चाहिए।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूस के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव डालना उल्टा साबित हो सकता है। कैंपबेल ने कहा, "अगर आप भारत से कहेंगे कि उसे रूस के साथ अपने संबंधों का त्याग करना होगा, तो भारतीय रणनीतिकार ठीक इसका उल्टा करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोद्योगिकी, शिक्षा व सैन्य सहयोग के मामले में भारत से संबंध बहुत महत्वपूर्ण

कैंपबेल ने कहा कि 21वीं सदी में अमेरिका के लिए प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सैन्य सहयोग के मामले में अमेरिका और भारत के बीच का संबंध बहुत महत्वपूर्ण है, और इसमें से अधिकांश ट्रंप की हरकतों के कारण अब खतरे में है। उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि "भारत एक रणनीतिक साझेदार है" और उसके साथ "पूर्ण और स्पष्ट बातचीत" चल रही 


इससे पहले दिन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। उन्होंने यह बात भारतीय आयात पर टैरिफ दोगुना करने के अपने प्रशासन के फैसले के बाद कही।

दूसरी ओर, ट्रंप के समर्थक टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ रहे

भारत-अमेरिका के तनावपूर्ण माहौल के बीच, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को "शुल्कों का महाराजा" करार दिया। उन्होंने रूस के कच्चे तेल की खरीद के बदले भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अमेरिकी सरकार के फैसले को "राष्ट्रीय सुरक्षा" का मामला बताया। नवारो ने नई दिल्ली पर रूस से तेल खरीद जारी रखकर यूक्रेन में मास्को के सैन्य आक्रमण को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करने का भी आरोप लगाया।

बीते हफ्ते ट्रंप सरकार ने भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ-साथ अतिरिक्त जुर्माना लगाने का एलान किया। इसमें 25 टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी हो गया। जबकि बाकी 25% टैरिफ 27 अगस्त से लागू करने की बात कही गई है। इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed