फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US: Piyush Goyal invites Indian-Americans to invest

US: भारतवंशी अमेरिकियों से देश में निवेश का आह्वान, गोयल ने दी पीएम के मजबूत नेतृत्व व नीतियों की दुहाई

Mon, 09 Jan 2023 12:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 Jan 2023 12:45 PM IST
सार

वाणिज्य मंत्री गोयल इन दिनों न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और वाशिंगटन की चार दिनी यात्रा पर हैं। उन्होंने भारतवंशियों के समक्ष पीएम मोदी की प्रबंधन शैली की सराहना की। उन्होंने इस बात की सराहना की कि कैसे अमेरिका भारतीय प्रतिभा से लाभान्वित हुआ। 

विज्ञापन
US: Piyush Goyal invites Indian-Americans to invest
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में रह रहे भारतवंशियों से देश में निवेश का आह्वान किया है। चार दिनी अमेरिका यात्रा पर आए गोयल ने न्यू जर्सी के एडिसन में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और नीतियों का उल्लेख करते हुए वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों के विस्तार का आग्रह किया। 

विज्ञापन

वाणिज्य मंत्री गोयल इन दिनों न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और वाशिंगटन की चार दिनी यात्रा पर हैं। उन्होंने भारतवंशियों के समक्ष पीएम मोदी की प्रबंधन शैली की सराहना की। उन्होंने इस बात की सराहना की कि कैसे अमेरिका भारतीय प्रतिभा से लाभान्वित हुआ। भारतवंशियों से उन्होंने विश्व बाजार में भारत की पहुंच बढ़ाने का भी आग्रह किया। गोयल ने पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण, नीतिगत साहस और सावधानीपूर्वक उन पर नजर का जिक्र किया। 
विज्ञापन


भारत का विश्व गुरु बनना तय
गोयल ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आपको एक नए भारत, एक शक्तिशाली भारत और भारत की रूपरेखा को आकार देने में मदद करने के लिए आमंत्रित करूंगा। भारत वैश्विक विकास का नेतृत्व करेगा। भारत का 'विश्वगुरु' बनना तय है।' उन्होंने कहा कि इस साल हम जी-20 की अध्यक्षता कर रहे हैं। दुनिया को अपनी क्षमताओं और अपने योगदान से अवगत करा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव में हम न केवल अपनी उपलब्धियों और महिमा को प्रतिबिंबित कर रहे हैं, बल्कि इस काल के विचारों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अमेरिका जीवंत लोकतंत्र, मजबूत संबंध
वाण्ज्यि मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका रणनीतिक और आर्थिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संपर्क वाले स्वाभाविक साझेदार हैं। दोनों जीवंत लोकतंत्र भी हैं। हम दोनों के बीच बहुत मजबूत संबंध और दोस्ती के बंधन हैं। मजबूत भू-राजनीतिक संबंध हैं और दोनों देशों की व्यापार में बड़ी रुचि है। गोयल ने कहा कि वे चाहते हैं कि भारतीय मूल के लोग देश की विकास यात्रा को आगे ले जाएं। अगले 25 सालों हम भारत और उसके विश्व में योगदान को नए मुकाम पर ले जाएंगे। 

कोविड लॉकडाउन के बाद रिकॉर्ड व्यापार
वाणिज्य मंत्री ने भारतवंशियों को बताया कि कोविड लॉकडाउन के बाद कैसे भारत की अर्थव्यवस्था में पुन: उछाल आया। गोयल ने कहा कि 2022 रिकॉर्ड व्यापार वर्ष रहा। इमें भारत का निर्यात 670 अरब डॉलर तक बढ़ गया। 


13 वीं ट्रेड पॉलिसी फोरम की बैठक में भाग  लेंगे
गोयल 13वीं ट्रेड पॉलिसी फोरम (TPF) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका आए हैं। यह फोरम दोनों देशों के बीच व्यापार का एक मूलभूत तंत्र है। बैठक में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई भी शामिल होंगी। गोयल के साथ आए शीर्ष भारतीय अधिकारियों का दल अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से भी मिलेगा। टीपीएफ की स्थापना जुलाई 2005 में व्यापार और निवेश के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए की गई थी। 12वीं टीपीएफ की मंत्रिस्तरीय बैठक चार साल के अंतराल के बाद 23 नवंबर, 2021 को दिल्ली में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed