फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US food regulator gathering information on Indian spices after alleged contamination in MDH and Everest

America: 'मसाला विवाद' पर अमेरिकी खाद्य नियामक भी सतर्क, एमडीएच और एवरेस्ट से जुड़ी जानकारी जुटा रहा

Sat, 27 Apr 2024 12:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 27 Apr 2024 12:20 PM IST
सार

America: एफडीए के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया है कि एफडीए रिपोर्टों से अवगत है और स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र कर रहा है। हांगकांग ने इस महीने एमडीएच के तीन मसाले और एवरेस्ट की फिश करी की बिक्री को रोक दिया था।

विज्ञापन
US food regulator gathering information on Indian spices after alleged contamination in MDH and Everest
एवरेस्ट और एमडीएच के मसालों पर विवाद। - फोटो : एवरेस्ट/ एमडीएच डॉट कॉम

विस्तार

अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) भारतीय मसाला निर्माताओं एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पादों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहा है। यह कार्रवाई हांगकांग की ओर से कथित तौर पर कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक का उच्च स्तर पर मिलने पर कुछ उत्पादों की बिक्री रोकने के बाद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स ये दावे किए गए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एफडीए के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को रॉयटर्स को बताया, "एफडीए रिपोर्टों से अवगत है और स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र कर रहा है। हांगकांग ने इस महीने एमडीएच के तीन मसाले और एवरेस्ट की फिश करी की बिक्री को रोक दिया था। सिंगापुर ने भी एवरेस्ट मसालों को बाजार से वापस मंगाने का आदेश देते दिया था। उनकी ओर से कहा गया था कि इनमें एथिलीन ऑक्साइड का उच्च स्तर है, जो मानव उपयोग के लिए अयोग्य है और लंबे समय तक संपर्क में रहने पर इससे कैंसर हो सकता है।
विज्ञापन


इस मामले में एमडीएच और एवरेस्ट की ओर से रॉयटर्स के सवालों का फिलहाल जवाब नहीं दिया गया है। इससे पहले एवरेस्ट ने कहा था कि उसके मसाले खाने के लिए सुरक्षित हैं। एमडीएच ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। एमडीएच और एवरेस्टभारत में मसालों के लोकप्रिय ब्रांड हैं और यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में भी बेचे जाते हैं। हांगकांग और सिंगापुर प्रकरण के बाद भारतीय खाद्य नियामक भी उनके नमूलों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed