फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Federal Reserve hikes interest rates by 25 basis points Jerome Powell

US Federal: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में लगातार दसवीं बार बढ़ोतरी की, 16 साल में सबसे ज्यादा

Thu, 04 May 2023 05:27 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 04 May 2023 05:27 AM IST
सार

इस बढ़ोतरी के साथ ही ब्याज दर 16 साल के सर्वोच्च 5.1 प्रतिशत की ऊंचाई पर पहुंच गई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दर में यह लगातार 10वीं वृद्धि है।

विज्ञापन
US Federal Reserve hikes interest rates by 25 basis points Jerome Powell
US Federal - फोटो : Social Media

विस्तार

बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की जद्दोजहद के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दर में लगातार 10वीं बार वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही ब्याज दर 5.1 फीसदी पर पहुंच गई है। यह 16 सालों में सर्वोच्च स्तर है। 1980 के बाद से दर बढ़ाने की यह सबसे तेज रफ्तार है।

विज्ञापन


पिछले साल मार्च से अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने दर बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया था। उस समय बेंचमार्क की ब्याज दर शून्य थी, जो अब 5.1% तक पहुंच गई है। दर ऐसे समय बढ़ाई गई है, जब अमेरिका में तीन बैंक डूब चुके हैं या उन्हें दूसरे बैंकों ने खरीद लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, फेड रिजर्व ने बैंकिंग क्षेत्र में उथल-पुथल के बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अभियान को रोकने के संकेत भी दिए हैं। फेडरल ब्याज दर वह दर है जिस पर अमेरिका में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को केंद्रीय बैंक कर्ज देता है। इसमें वृद्धि से उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए कर्ज लेना और महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने में एक बार फिर तेजी
ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद में सोना एक बार फिर तेजी में रहा और भारत में यह बुधवार को 670 रुपये बढ़कर बंद हुआ। शेयर बाजारों में गिरावट रही। विश्लेषकों का मानना है कि आगे अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने का सिलसिला रुक सकता है। फेड ने बुधवार को दर बढ़ाने के बाद कहा कि महंगाई उच्चस्तर पर  है। हाल की कुछ बैंक विफलताओं के बावजूद, अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत और लचीली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed