फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Fed Governor Cook says Inflation far too high despite recent encouraging signs

US Federal Reserve: फेड प्रमुख ने जताई चिंता, हाल की तमाम कोशिशों के बावजूद मुद्रास्फीति बहुत अधिक

Sun, 08 Jan 2023 09:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वांशिगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वांशिगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 08 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

लिसा डी कुक ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति चिंता का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि वे मुद्रास्फीति को अमेरिका के दो प्रतिशत लक्ष्य पर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
US Fed Governor Cook says Inflation far too high despite recent encouraging signs
अमेरिकी फेडरल रिजर्व - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर लिसा डी कुक ने मुद्रास्फीति पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में कुछ उत्साहजनक संकेतों के बावजूद अमेरिका में मुद्रास्फीति बहुत अधिक बनी हुई है। यह देश के लिए बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने ये टिप्पणी इस सप्ताह की शुरुआत में न्यू ऑरलियन्स लुइसियाना में 2023 एलाइड सोशल साइंस एसोसिएशन (ASSA) की वार्षिक बैठक में अपने संबोधन के दौरान की।  

विज्ञापन


लिसा डी कुक ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति चिंता का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि वे मुद्रास्फीति को अमेरिका के दो प्रतिशत लक्ष्य पर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुक ने कहा कि उन्होंने 'मुद्रास्फीति पर विचार' करने के बारे में कहा है। इसके अलावा अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीते दो सालों के दौरान देखी गई उच्च और अस्थिर मुद्रास्फीति आपूर्ति-श्रृंखला व्यवधानों के साथ-साथ मांग में तेजी से बदलाव को भी दर्शाती है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मांग-आपूर्ति का असंतुलन पैदा हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए कि महामारी-काल की लागत के दबाव और व्यवधानों का मुद्रास्फीति पर स्थायी प्रभाव नहीं है सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि लागत में कमी और आपूर्ति में व्यवधान से मुद्रास्फीति काफी लंबे समय तक बनी रहती है, तो परिवारों और फर्मों की मुद्रास्फीति की उम्मीदें बढ़ सकती हैं। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों का मानना है कि 2023 में ब्याज दर के मामले में मौद्रिक नीति के रुख को ढीला करना ठीक नहीं होगा। 13-14 दिसंबर को हुई नवीनतम नीति बैठक के मिनट्स के दस्तावेजों के मुताबिक किसी भी प्रतिभागी ने अनुमान नहीं लगाया है कि 2023 में संघीय निधि दर लक्ष्य को कम करना उचित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर में उपभोक्ता महंगाई दर 7.1 फीसदी थी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में 50 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय बैंक की नीति दर अब 4.25-4.50 प्रतिशत के लक्ष्य पर है, जो 15 वर्षों में उच्चतम स्तर है। विशेष रूप से यह 2022 के शुरुआती भाग में शून्य के करीब थी। हाल की 50 आधार अंकों की वृद्धि से पहले, 75 आधार अंकों की परिमाण में लगातार चौथी वृद्धि हुई है।


ब्याज दरें बढ़ाना एक मौद्रिक नीति साधन है जो आम तौर पर अर्थव्यवस्था में मांग को दबाने में मदद करता है, जिससे मुद्रास्फीति की दर में गिरावट आती है। अमेरिका में मुद्रास्फीति की उच्च दर बनी हुई है, जो महामारी से संबंधित आपूर्ति और मांग के असंतुलन, उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतों और व्यापक मूल्य दबाबों को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed