{"_id":"6449c004976fa1e96d088cd4","slug":"up-to-nine-percent-interest-on-fd-in-six-small-finance-banks-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Interest on FD: छह स्मॉल फाइनेंस बैंकों में एफडी पर 9.5 फीसदी तक ब्याज, पढ़ें काम की खबर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Interest on FD: छह स्मॉल फाइनेंस बैंकों में एफडी पर 9.5 फीसदी तक ब्याज, पढ़ें काम की खबर
Thu, 27 Apr 2023 05:51 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 Apr 2023 05:51 AM IST
सार
पिछले साल मई से अब तक आरबीआई ने रेपो दर में 2.5 फीसदी की वृद्धि की है। इससे बैंकों को जमा और कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत पड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भले ही अप्रैल में रेपो दर बढ़ाने के सिलसिले को रोक दिया हो, लेकिन अब भी कई सारे स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 9.50 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले साल मई से अब तक आरबीआई ने रेपो दर में 2.5 फीसदी की वृद्धि की है। इससे बैंकों को जमा और कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत पड़ गई। इस महीने केंद्रीय बैंक ने बढ़त की गति रोक कर दरों को यथावत रखा है।
विज्ञापन
यूनिटी बैंक
बैंक सात दिन से 10 साल के एफडी पर 4.5 से 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। 1001 दिन के एफडी पर 9 फीसदी तक का ब्याज है। इसी अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है।
विज्ञापन
सूर्योदय बैंक
यह बैंक सात दिन से 10 साल के जमा पर चार से 8.51 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। 999 दिन के जमा पर 8.51 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 4.5 से 8.76 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है।
जना बैंक
बैंक भी 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 3.75 फीसदी से लेकर 8.15 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। 50 दिन के जमा पर अधिकतम 8.15 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 8.80 फीसदी तक ब्याज मिलेगा।
उज्जीवन बैंक
बैंक 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 3.75 से 8.25 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। 560 दिन की अवधि पर अधिकतम 8.25 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।
फिनकेयर बैंक
फिनकेयर बैंक 3 फीसदी से 8.11 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 8.71 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। 750 दिन की अवधि पर अधिकतम 8.11 फीसदी ब्याज है।
उत्कर्ष बैंक
उत्कर्ष बैंक आम नागरिकों को चार फीसदी से 8.25 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। 700 दिन के जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 9% तक ब्याज मिल रहा है।
कर्ज-जमा में अंतर 48 लाख करोड़
बैंकों के पास 7 अप्रैल तक जमा 184.50 लाख करोड़ जबकि कर्ज 135.89 लाख करोड़ रहा है। अब तक के इतिहास में पिछले साल अप्रैल में बैंकों के पास जमा और कर्ज का अंतर सबसे अधिक था। उस समय जमा 171.83 लाख करोड़ और कर्ज 120.94 लाख करोड़ था, जिसका अंतर 50.89 लाख करोड़ था।