{"_id":"5c545f5dbdec224d9d195388","slug":"union-budget-2019-government-included-10-sectors-of-vision-2030","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के बजट में शामिल रहे विजन-2030 के 10 सेक्टर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
सरकार के बजट में शामिल रहे विजन-2030 के 10 सेक्टर
Sat, 02 Feb 2019 03:36 AM IST
संदीप भट्ट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए अगले एक दशक में देश के विकास का खाका खींचने की कोशिश की। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2019-20 पेश करते हुए कहा कि सरकार ने 10 अहम सेक्टर चिह्नित किए हैं, जिनमें नई नौकरियों का सृजन, सामाजिक ढांचे का निर्माण, देश को प्रदूषण मुक्त बनाना और नदियों को साफ-सुथरी करना भी शामिल है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि विजन-2030 का पहला पहलू देश को 10 खरब की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भौतिक के साथ ही सामाजिक ढांचे का भी निर्माण करना और सुगम जीवन उपलब्ध कराना है। वित्त मंत्री ने कहा, इसके लिए सड़कों, रेलों, बंदरगाहों, हवाईअड्डों, आंतरिक जलमार्गों, शहरी ट्रांसपोर्ट, गैस और बिजली ट्रांसमिशन के एडवांस तकनीकी वाले बुनियादी ढांचों का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने सामाजिक ढांचे को विस्तार से समझाते हुए कहा कि हर परिवार के सिर पर छत और जीवन यापन के लिए स्वस्थ, साफ व पौष्टिक वातावरण उपलब्ध कराना होगा। साथ ही हमें शीर्ष स्तर पर नेतृत्व के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस बनाने के साथ बेहतरीन, विज्ञान आधारित शिक्षण तंत्र का निर्माण भी करना होगा।
विज्ञापन
विजन-2030 के अन्य पहलुओं में अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र तक पहुंच वाले डिजिटल भारत का निर्माण करना, देश को प्रदूषण मुक्त बनाना, आधुनिक डिजिटल तकनीकी की मदद से ग्रामीण औद्योगिक ढांचे का विस्तार कर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करना, अंतरिक्ष क्षेत्र में आगे बढ़ना, नदियों की सफाई करना, हर भारतीय को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराना, सिंचाई के लिए आधुनिक माइक्रो तकनीकी के इस्तेमाल से पानी की बचत करना, आधुनिक कृषि तकनीकों की मदद से खेतों में उपज बढ़ाना, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग के लिए समावेशी तकनीक का इस्तेमाल करना, कृषि व बागबानी उत्पादों के संरक्षण, पैकेजिंग व रखरखाव के लिए कोल्ड चेन का विस्तार करना शामिल है।