फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   uber launches new initiative for drivers, riders will be block if do misbehave

कैब चालक से बदतमीजी करना पड़ेगा महंगा, आजीवन नहीं कर पाएंगे सफर

Wed, 30 Jan 2019 03:59 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 30 Jan 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
uber launches new initiative for drivers, riders will be block if do misbehave

कैब चालक से बदतमीजी करना लोगों को भारी पड़ने वाला है। अब ऐप से कैब बुक करने वाले लोगों को सफर के दौरान चालक से तमीज से पेश आना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर उनको आजीवन कैब बुक करने से रोक दिया जाएगा। 

विज्ञापन

उबर ने लागू किया नया नियम

ऐप बेस्ड कैब कंपनी उबर ने अपने यहां इस नियम को लागू कर दिया है। कैब चालक यात्रियों द्वारा बदतमीजी करने पर मोबाइल ऐप में इमरजेंसी बटन दबाकर के कंपनी को सूचना दे सकेंगे। ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के हेड ऑफ सिटीज प्रभजीत सिंह ने कहा है 'आदर दोनों तरफ से होना चाहिए। अब तक हम यूजर्स की रेटिंग पर ऐक्शन लेते थे। अब ड्राइवर्स जो रेटिंग राइडर्स को देते हैं, उस पर भी गौर कर रहे हैं।'

विज्ञापन

ओला भी लागू कर सकती है यह नियम

देश में कार्यरत एक और ऐप बेस्ड टैक्सी कंपनी ओला भी इस नियम को अपने यहां पर लागू कर सकती है। अभी तक यात्री कैब चालक को यात्रा समाप्त होने के बाद रेटिंग देते थे। रेटिंग के अनुसार यात्रियों को सेवाएं उपलब्ध होती थीं। हालांकि अब इस नियम का इस्तेमाल कैब चालक भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक भी देंगे रेटिंग

कैब चालक भी अब यात्रियों को अपनी तरफ से रेटिंग देंगे। उबर ने इसके लिए चालकों की सुविधा के लिए नया ऐप भी लांच किया है। इससे पहले तक कैब चालक के पास ये सुविधाएं नहीं थी। उसके द्वारा शिकायत करने पर एक्शन नहीं होता। अब उबर की इस सुविधा से कैब चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed