फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   uber india to start intra city air taxi service after getting government node

हवाई टैक्सी से कर सकेंगे एक शहर से दूसरे शहर तक सफर, उबर करेगी शुरुआत

Fri, 07 Sep 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
uber india to start intra city air taxi service after getting government node

देश के बड़े महानगरों में शुमार दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे शहरों के अलावा कई प्रमुख शहरों में लोगों को जाम के झंझावत से जल्द मुक्ति मिल सकती है। एप के जरिए टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर इसके लिए सेवा शुरू करने जा रही है। अगर सरकार की तरफ से मंजूरी मिली तो 2025 तक देश भर में इस तरह की सेवा शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


कई शहरों के लिए मिलेगी टैक्सी सेवा

उबर एविएशन के सीईओ एरिक अलीसन ने कहा सबसे पहले अमेरिका के डलास और लॉस एंजेलिस में  2023 तक इस सेवा को शुरू किया जाएगा। भारत में भी इस तरह की सेवा को शुरू करने के लिए कंपनी का प्लान है और वो जल्द ही नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर अपना प्लान रखेंगे। 
विज्ञापन


इन देशों में शुरू होगी सेवा

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि अमेरिका के बाहर इस सेवा को शुरू करने के लिए भारत समेत जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस का चयन किया है। चुने गये पांचों देशों में से किसी एक शहर का चयन किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि हवाई टैक्सी की परीक्षण उड़ान 2020 में परिचालित हो जाएगी। उसे इन तीनों शहरों में 2023 तक व्यावसायिक परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बटन दबाकर आएगी हवाई टैक्सी

उबर एविएशन प्रोग्राम्स के प्रमुख एरिक एलिसन ने कहा, ‘‘अपने पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार जहां आप महज एक बटन दबाकर उड़ान बुला सकेंगे, के मद्देनजर हमने पांच ऐसे देशों को चुना है जहां उबर एयर परिवहन का स्वरूप बदल सकेगी और हमारी प्रौद्योगिकी नयी ऊंचाइयां पा सकेगी।’’ उबर ने कहा कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे भारतीय शहर विश्व के सबसे घने शहरों में से हैं और इन शहरों में कुछ किलोमीटर जाने में भी घंटों लग जाते हैं।


जाम में बर्बाद होता है काफी समय

देश के महानगरों में सड़कों में सफर करते समय ट्रैफिक जाम की समस्या से दो-चार होना जो रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। अपनी गाड़ी हो या किराये की टैक्सी यात्रा के दौरान यातायात में फंस जाने के दौरान आप कुछ नहीं कर सकते। बस मन मसोस कर गाड़ी में बैठे रह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed