{"_id":"67fb73a7212d11b3880c2233","slug":"uae-mp-ali-rashid-al-nuaimi-says-time-is-right-for-india-and-uae-to-invest-in-bilateral-relations-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UAE Ties: सांसद बोले- भारत-यूएई के बीच रिश्ते मजबूत करने का सही समय, दोनों के पास दूरदृष्टि वाला नेतृत्व","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-UAE Ties: सांसद बोले- भारत-यूएई के बीच रिश्ते मजबूत करने का सही समय, दोनों के पास दूरदृष्टि वाला नेतृत्व
Sun, 13 Apr 2025 01:49 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:49 PM IST
सार
दुबई में चल रहे दो दिवसीय वैश्विक न्याय, प्रेम और शांति शिखर सम्मेलन में यूएई के सांसद अली राशिद अल नूमी ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने का यह सही समय है। दोनों के पास चुनौतियों को समझने और अवसरों को देखने वाला दूरदृष्टि वाला नेतृत्व है। शिखर सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन
अली राशिद अल नूमी, सांसद, यूएई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सांसद अली राशिद अल नूमी ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास दूरदृष्टि वाला नेतृत्व है। सांसद नूमी ने यह बात दुबई में चल रहे वैश्विक न्याय, प्रेम और शांति शिखर सम्मेलन में कही।
विज्ञापन
रक्षा मामलों, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति अध्यक्ष नूमी ने शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि अलगाव कभी समाधान नहीं रहा है। दोनों देशों को दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमारे पास दूरदृष्टि वाला सही नेतृत्व है, जो चुनौतियों को समझता है और अवसरों को देख सकता है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित करना और इस अवसर का लाभ उठाना बहुत महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
हम बदलाव के चौराहे पर खड़े हैं, हमें बातचीत की जरूरत
सांसद नूमी ने आगे कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से हम जिस पुरानी व्यवस्था को जानते थे, वह अब खत्म हो चुकी है। हम बदलाव के चौराहे पर खड़े हैं। यह सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें बातचीत करने की जरूरत है, क्योंकि अलग चलने से हमें ही नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि हमें जीत का फॉर्मूला अपनाने के लिए एक साथ आना होगा और यह संभव भी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: China: ब्रिटिश सांसद को चीन ने दिखाया बाहर का रास्ता, हांगकांग में नहीं मिली एंट्री; रवैए पर उठ रहा सवाल
महात्मा गांधी के मूल्यों को फिर से अपनाने की जरूरत: अमीना
मॉरीशस की पूर्व राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित किया गया है, जब असमानताओं से निपटने की तत्काल आवश्यकता है। अनिश्चितता के इस दौर में 'समृद्ध' और 'वंचित' के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं। मेरे लिहाज से असमानता सबसे खराब मुद्दा है, जिससे तत्काल निपटने की जरूरत है। अमीना ने कहा कि न्याय, शांति और प्रेम कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें महात्मा गांधी ने बहुत पहले ही मानवीय चेतना में शामिल कर दिया था। उन्होंने कहा, 'हमें बस उन्हें आज की कहानी में वापस लाने की जरूरत है। इसलिए, हमें इस संवाद की आवश्यकता है।'
इस आयोजन के लिए दुबई से बेहतर कोई जगह नहीं: खोराकीवाला
फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी वॉकहार्ट के सीईओ और कार्यकारी निदेशक हुजैफा खोराकीवाला ने कहा कि इस आयोजन के लिए दुबई से बेहतर कोई जगह नहीं है, जहां मतभेदों को सामने रखकर आम जमीन तलाशी जा सके। खोराकीवाला ने दो दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि दुबई एक ऐसा स्थान है जहां सभी समुदायों, संस्कृतियों, धर्मों और जातियों का स्वागत होता है। खोराकीवाला ने आगे कहा कि दुनिया में आज के दौर में जब धर्मों को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, तो सभी को साथ लाना और संवाद करना जरूरी हो गया है।
ये भी पढ़ें: Canada: कनाडा की सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शनकारियों ने की महरंग बलूच की रिहाई की मांग
आज पैरा-स्पोर्ट्स में महिलाओं की भागीदारी 300 फीसदी बढ़ी: दीपा मलिक
शिखर सम्मेलन के दौरान, भारत की पहली महिला पैरालिंपिक पदक विजेता दीपा मलिक ने कहा कि समावेशिता कोई दान नहीं, बल्कि समय के जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब मैंने दो दशक पहले पैरा-एथलीट के रूप में खेलना शुरू किया था, तब हमारे पास बुनियादी ढांचा नहीं था और न ही विकलांग व्यक्तियों की स्वीकृति थी। मैंने सुशासन और समावेशी नीतियों के कारण हुए बदलाव को संजोया और जिया है। आज पैरा-स्पोर्ट्स में महिलाओं की भागीदारी में 300 फीसदी की वृद्धि हुई है।
दुबई में हर जगह के लोग एक साथ मिलकर काम करते हैं: डेनमार्क के राजकुमार
डेनमार्क के राजकुमार मारियो-मैक्स शॉमबर्ग-लिप्पे ने कहा कि किसी की सामाजिक स्थिति से परे एक साथ आना समावेशी दुनिया की कुंजी है। इस शिखर सम्मेलन में लगभग हर देश के प्रतिनिधि हैं। हमें दुबई में उस दुनिया की झलक मिलती है, जिसकी हम सभी को जरूरत है। यहां हर जगह के लोग एक साथ रहकर काम करते हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन